- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Buldhana Tension Protesters Detained Police Action Maharashtra
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
बुलढाणा में 'शिवाजी कौन थे' पुस्तक के सार्वजनिक वाचन को लेकर भारी तनाव उत्पन्न हुआ। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Buldhana News: शिवाजी कोण होता शिवाजी कौन थे पुस्तक को लेकर उपजे विवाद के कारण बुधवार को बुलढाणा शहर में भारी तनाव का माहौल रहा. पुस्तक का सार्वजनिक वाचन करने के लिए आए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस मामले के मुख्य केंद्र रहे प्रकाशक प्रशांत आंबी को बुलढाणा पहुंचने से पहले ही चिखली में रोककर हिरासत में ले लिया गया.यह पूरा विवाद गोविंद पानसरे द्वारा लिखित और प्रशांत आंबी द्वारा प्रकाशित पुस्तक शिवाजी कोण होता को लेकर है. प्रकाशक प्रशांत आंबी और उनके समर्थकों ने विधायक संजय गायकवाड़ के आवास के सामने इस पुस्तक का सार्वजनिक वाचन करने की घोषणा की थी.
प्रदर्शनकारी जिजामाता प्रेक्षागार मैदान पर जमा हुए थे और हाथों में विरोध के बैनर लेकर प्रदर्शन करने वाले थे. जैसे ही पुस्तक वाचन शुरू होने वाला था, अपर पुलिस अधीक्षक श्रौणिक लोढ़ा और उपअधीक्षक सुधीर पाटिल भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस ने कानूनव्यवस्था का हवाला देते हुए सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प की खबरें भी सामने आईं.
राजनीतिक गरमाहट
प्रकाशक प्रशांत आंबी ने कहा कि दूसरी ओर, विधायक संजय गायकवाड़ के समर्थक भी बड़ी संख्या में अपने कार्यालय के पास जमा हो गए थे, जिससे शहर में टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी. पुलिस ने पहले ही प्रशांत आंबी को नोटिस जारी कर भड़काऊ भाषण न देने और धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की चेतावनी दी थी.कोटपुलिस को पहले ही सूचित किया थाहमने पुलिस को पहले ही सूचित किया था कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण और संवैधानिक होगा. हम कोई तोड़फोड़ करने नहीं, बल्कि सिर्फ पुस्तक पढ़ने आए थे. हमने पुलिस पर भरोसा किया, लेकिन उन्होंने हमें बीच रास्ते में रोककर हमारे साथ विश्वासघात किया है.
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे मनपा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर महापौर सख्त, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
सोशल मीडिया से फैल रहा था गैंग का जाल? पाकिस्तान कनेक्शन पर ATS सख्त! भट्टी गैंग से जुड़े 17 लोगों से पूछताछ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द, काफिलों में गाड़ियां आधी होंगी
सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर
Buldhana tension protesters detained police action maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह
May 14, 2026 | 12:36 PMकमाई 11 करोड़ और विदेश यात्रा पर खर्च किए 60 करोड़, संबित पात्रा का सवाल, क्या है राहुल के फंडिंग का सोर्स
May 14, 2026 | 12:29 PMपरीक्षा निष्पक्षता पर सवाल, NEET-UG 2026 विवाद पर नागपुर में युवक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
May 14, 2026 | 12:27 PMकेंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार
May 14, 2026 | 12:19 PMछत्रपति संभाजीनगर: जलसंकट पर अंबादास दानवे का अल्टीमेटम; ‘पानी की व्यवस्था सुधारें वरना शिवसेना करेगी आंदोलन’
May 14, 2026 | 12:18 PMयूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल
May 14, 2026 | 12:10 PMठाणे मनपा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर महापौर सख्त, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
May 14, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













