वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Speeding Car Crash : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक स्कूटर सवार हाईवे पर सामान्य रफ्तार से चौराहे की ओर बढ़ रहा होता है।
सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, तभी अचानक सड़क के बीचों-बीच तेज रफ्तार से आती एक कार स्कूटर को जोरदार टक्कर मार देती है। यह पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता।
😮😥 pic.twitter.com/gY09reo8np — Cámara Infraganti (@_ElBich0) February 9, 2026
टक्कर इतनी भीषण होती है कि स्कूटर और चालक दोनों कई फीट तक हवा में उछल जाते हैं। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि स्कूटर के परखच्चे उड़ जाते हैं और स्कूटर सवार दूर जाकर सड़क पर गिरता है।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आता है। यह दृश्य इतना भयावह है कि वीडियो देखने वाले लोग सन्न रह जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका के गेन्सविले में छोटे विमान की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर नाराजगी जताई है।
कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और ट्रैफिक नियमों का पालन ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोक सकता है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि हाईवे पर एक पल की लापरवाही जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।