- Hindi News »
- Viral »
- Heart Attack During Badminton Game Hyderabad Tragedy Caught On Camera
बैडमिंटन खेलते हुए आया हार्ट अटैक, हैदराबाद से सामने आया मौत का LIVE VIDEO
Heart Attack Live Video: हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय राकेश अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह

बैडमिंटन खेलते हुए आया हार्ट अटैक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Heart Attack Live Video: आज कल किसी भी हंसते-खेलते इंसान को कभी भी मौत अपने आगोश में ले लेती है। बीते दो-तीन सालों में इसके हजारों उदाहरण देखने को मिले हैं। इस बीच हैदराबाद से भी खेलते-खेलते मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर लगता है कि साइलेंट हार्ट अटैक सदी की सबसे बड़ी त्रासदी होने वाली है।
दरअसल, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय राकेश अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।
सामने आया LIVE मौत का CCTV वीडियो
इस घटना का एक लाइव सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश बैटमिंटन कोर्ट में तन्मयता के साथ शटल खेलने में जुटे हुए हैं। सब कुछ नॉर्मल है। लेकिन तभी वह अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं। जिसके बाद उन्हें सीपीआर देने कोशिश करते हैं लेकिन राकेश अचेत रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
साउथ दिल्ली में फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते शख्स का वीडियो वायरल, बिना दिखावे की ‘नेकी’ ने जीता दिल
गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल
एक और हंसते खेलते मौत LIVE हैदराबाद में 25 साल के राकेश की मौत हार्ट अटैक से बैडमिंटन खेलते हुए। कितनी ऐसी मौत के बाद हम इस मेडिकल इमरजेंसी को स्वीकार करेंगे। युवाओं के बीच महामारी की तरह पसर रहा है pic.twitter.com/WsI60feZYh — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) July 28, 2025
इसके बाद मिली जानकारी के मुताबिक साथी उन्हें पास के अस्पताल में लेकर जाते हैं। जहां डॉक्टर्स चेक-अप के बाद उन्हें मृत घोषित कर देते हैं। राकेश खम्मम जिले के थल्लाडा गांव के पूर्व उपसरपंच गुंडला वेंकटेश्वरलु के बेटे बताए जा रहे हैं। वह हैदराबाद की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे।
मेडिकल इमरजेंसी को कब स्वीकार करेंगे?
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पत्रकार नरेन्द्र नाथ मिश्रा ने लिखा है कि एक और हंसते खेलते मौत LIVE! हैदराबाद में 25 साल के राकेश की मौत हार्ट अटैक से बैडमिंटन खेलते हुए। कितनी ऐसी मौत के बाद हम इस मेडिकल इमरजेंसी को स्वीकार करेंगे। युवाओं के बीच महामारी की तरह पसर रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं ऐसे मामले
पिछले कुछ सालों में ऐसे तमाम मामले देखने को मिले हैं। जिसमें किसी को चलते-चलते हार्ट अटैक आते हुए देखा गया है तो किसी को खेलते-खेलते। उठते-बैठते, नाचते-गाते और मंच पर अभिनय करते हुए हार्ट अटैक आने की न जाने कितनी ही घटनाएं सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें: नाम डॉग बाबू s/o कुत्ता बाबू, कुत्ते के नाम पर बना निवास प्रमाण पत्र, मचा हड़कंप
ऐसी घटनाओं को लेकर लोग तरह-तरह के दावे भी करते रहे हैं। वहीं, जब-जब इस तरह की घटना सामने आई है तो एक सवाल उभरकर आया है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? जिसका सही जवाब अब तक नहीं मिल पाया है।
Heart attack during badminton game hyderabad tragedy caught on camera
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM













