-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Masaurhi Rtps Fake Residence Certificate Dog Photo Patna
नाम डॉग बाबू s/o कुत्ता बाबू, कुत्ते के नाम पर बना निवास प्रमाण पत्र, मचा हड़कंप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Dog Babu Residence Certificate: पटना के मसौढ़ी RTPS कार्यालय से एक अजीब मामला सामने आया, जहां कुत्ते की फोटो और नाम के साथ आवास प्रमाण पत्र जारी किया गया।

कुत्ते के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र (Image- Social Media)
Bihar Dog Viral News: पटना से सटे मसौढ़ी अंचल कार्यालय के आरटीपीएस (RTPS) काउंटर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 24 जुलाई को एक जानवर की फोटो समेत उसका नाम और पता अंकित करते हुए निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस निवास प्रमाण पत्र में डिजिटल हस्ताक्षर राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान का था।
बता दें कि प्रमाण पत्र संख्या बीआरसीसीओ 2025/15933581 में दर्ज नाम था – डॉग बाबू सन ऑफ कुत्ता बाबू, माता का नाम कुटिया देवी तथा पता काउलीचक वार्ड 15, मसौढ़ी। इस फर्जी और हास्यास्पद निवास प्रमाण पत्र की चर्चा स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासनिक महकमे तक है।
RTPS पोर्टल से फर्जी निवास प्रमाण पत्र रद्द किया गया
जैसे ही इसकी फोटो वायरल हुई, विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया और रविवार की शाम को तुरंत RTPS पोर्टल से फर्जी निवास प्रमाण पत्र को रद्द किया गया और साथ ही राजस्व पदाधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर भी उससे हटा दिया गया। सर्वर पर अभी भी उस जानवर के निवास प्रमाण पत्र की रद्द की गई कॉपी मौजूद है, मसौढ़ी के अंचलाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित प्रमाण पत्र को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और मामले में साइबर फर्जीवाड़ा तथा सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
साइबर सेल करेगी जांच
बता दें कि इस मामले में पुलिस की साइबर सेल जल्द ही संलिप्त लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करेगी। कार्यालय के विभागीय स्तर पर तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, और दोषी पाए जाने पर उनको प्राथमिक अभियुक्त बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अरबों की दौलत छोड़ ये बिजनेसमैन बना शिवभक्त! कांवड़ियों की कर रहा सेवा- VIDEO
पप्पू यादव ने बोला हमला
ये मामला राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता तथा पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर प्रशासन की तीखी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुत्ता दिखा रहा निवास प्रमाण पत्र, कोई इंसान प्रमाण पत्र न दे पाये। ये है मेरा भारत महान। क्या मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय, कहां गांजा फूंक सोए हो जनाब? उन्होंने आगे लिखा कि आधार नहीं, कुत्ते ने लाया है आवासीय सर्टिफिकेट, क्या इसे अब मिलेगा वोट का अधिकार?
Masaurhi rtps fake residence certificate dog photo patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














