AC को लेकर रैपिडो कैब में बहस, ग्राहक ने ड्राइवर और कंपनी सिस्टम पर उठाए सवाल
Rapido Cab AC Issue : गुड़गांव से मयूर विहार लौट रहे एक ग्राहक ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर AC न चलाने का आरोप लगाया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब कैब कंपनियों की नीतियों पर सवाल खड़े हुए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cab AC Issue : AC न चलाने को लेकर कैब ड्राइवरों की शिकायत अक्सर सुनने को मिलती है। कई बार वजह सही होती है, लेकिन कई बार यात्रियों को लगता है कि ईंधन बचाने के लिए ऐसा किया जाता है। हाल ही में गुड़गांव से दिल्ली के मयूर विहार लौट रहे एक ग्राहक ने रैपिडो की प्रीमियम कैब में इसी मुद्दे को लेकर ड्राइवर से सवाल किए।
वीडियो में ग्राहक ड्राइवर से पूछता है कि AC चलाने को कहने पर उसने क्यों मना किया। ड्राइवर जवाब देता है कि लंबे समय तक राइड करने के बाद उसके पास ज्यादा बचत नहीं होती और टैक्स भी देना पड़ता है।
Booked premium Rapido cab yesterday (5-Feb-26, Gurgaon→Mayur Vihar)
Driver accepted the ride but the moment i sat inside the cab…he pulls the classic “AC not working” trick to save bucks!
I called him out, confronted him and then got him to admit it, and uncovered the real… pic.twitter.com/zUyiYJU2Kr — Akassh Ashok Gupta (@peepoye_) February 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
ड्राइवर ने कहा- कंपनी ने मना किया
वीडियो में ग्राहक ड्राइवर से उसकी कमाई के बारे में भी पूछता है। हालांकि ड्राइवर सीधे तौर पर आंकड़ा नहीं बताता। ग्राहक का कहना है कि अगर नियमों के तहत AC सुविधा शामिल है तो उसे चलाना चाहिए।
पूरी बहस के बाद ग्राहक 688 रुपये की पूरी पेमेंट करता है और ड्राइवर को दोबारा ऐसा न करने की सलाह देता है। साथ ही वह कैब कंपनियों से बेहतर शिकायत व्यवस्था और नियमों के सख्त पालन की मांग करता है।
ये खबर भी पढ़ें : लड़की को ‘प्वाइंट ब्लैंक’ से मारी गोली…फिर उड़ा दी खुद की कनपटी, कॉलेज क्लास रूम से आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
वीडियो पर छिड़ी बहस
यह वीडियो X पर अकाश अशोक गुप्ता नाम के यूजर ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कैब कंपनियों और संबंधित विभागों को टैग किया। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि ठंड के मौसम में AC की जरूरत नहीं होती, जबकि अन्य ने खराब एयर क्वालिटी और ट्रैफिक का हवाला दिया।
कई यूजर्स का मानना है कि समस्या सिर्फ ड्राइवर की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की है जहां ड्राइवर और ग्राहक दोनों दबाव में हैं। यह मामला एक बार फिर कैब सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़ा कर रहा है।
