Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश के पानी में छिपा गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक समेत उछला कपल; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक VIDEO

Waterlogged Pothole Accident : गुजरात के जूनागढ़ में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से एक दंपति सड़क पर गिर पड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 03, 2026 | 07:07 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pothole Accident Video : गुजरात के जूनागढ़ से सड़क हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दंपति बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवार होकर बारिश के दौरान सड़क से गुजरता दिखाई देता है। सड़क पर बारिश का पानी भरा होने के कारण बड़ा गड्ढा नजर नहीं आता।

जैसे ही बाइक का अगला पहिया पानी में छिपे गड्ढे से टकराता है, संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है और दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ते हैं। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि दोनों कुछ दूरी तक फिसलते हुए दिखाई देते हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Gujarat, Junagadh 🚨⚠️ Always wear Full Face Helmets + keep an eye on the road…potholes won’t be visible during rain…@DriveSmart_IN @dabir @InfraEye pic.twitter.com/V4ypeVlIuy — Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) July 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

तू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय

‘अमेरिका में 85 हजार की दवा, भारत में 35 रुपये की’, अमेरिकी महिला ने हेल्थ केयर सिस्टम की खोली पोल

चलती ट्रेन से महिला ने दूसरी ट्रेन पर फेंका पत्थर, लोको पायलट के केबिन का शीशा टूटा; VIDEO देख भड़के लोग

कल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स

बारिश में सड़क पर हुए गढ्ढे में गिरे बाइक सवार कपल

यह वीडियो एक्स पर Dave (Road Safety: City & Highways) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लोगों से अपील की गई है कि बारिश के मौसम में हमेशा हेलमेट पहनें और सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि बारिश के पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के तुरंत बाद महिला उठकर खड़ी हो जाती है, जबकि पुरुष कुछ देर तक सड़क पर सिर पकड़कर पड़ा रहता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके सिर में चोट लगी होगी। हालांकि दोनों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘अमेरिका में 85 हजार की दवा, भारत में 35 रुपये की’, अमेरिकी महिला ने हेल्थ केयर सिस्टम की खोली पोल

खराब सड़क व्यवस्था पर लोगों ने उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा और खराब सड़क व्यवस्था दोनों पर चिंता जताई। कई यूजर्स ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए पहनना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि बारिश के मौसम में पानी से भरे गड्ढों की मरम्मत समय पर क्यों नहीं की जाती।

कुछ यूजर्स का कहना था कि सड़क हादसों के लिए केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि खराब सड़क और लापरवाह रखरखाव भी जिम्मेदार हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Gujarat junagadh bike couple falls into waterlogged pothole cctv viral video road safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 07:07 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.