Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय

Rajkumar Chahar News: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर का एक साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया है। जिसमें वह एक पुलिस से बहस करते नजर आए।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:48 PM

बीच-बचाव करते सांसद के साथी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BJP MP Rajkumar Chahar Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में नेताओं का कोई भी पुराना वीडियो कब दोबारा वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार ऐसे वीडियो राजनीतिक बहस का केंद्र बन जाते हैं, तो कई बार संबंधित नेताओं को सफाई तक देनी पड़ती है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर का एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार का वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान का है। उस समय फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के खेरागढ़ में आयोजित एक चुनावी सभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। वायरल वीडियो कथित तौर पर उसी दौरान का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिखाई देता है कि सांसद राजकुमार चाहर की गाड़ी को एक पुलिस इंस्पेक्टर आगे बढ़ने से रोकता है। इस दौरान सांसद इंस्पेक्टर से कहते हैं कि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना है और रास्ता खाली करने को कहते हैं। जवाब में इंस्पेक्टर स्वयं को किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि खाकी पहनने वाला पुलिसकर्मी बताते हुए अपनी ड्यूटी निभाने की बात कहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘अमेरिका में 85 हजार की दवा, भारत में 35 रुपये की’, अमेरिकी महिला ने हेल्थ केयर सिस्टम की खोली पोल

चलती ट्रेन से महिला ने दूसरी ट्रेन पर फेंका पत्थर, लोको पायलट के केबिन का शीशा टूटा; VIDEO देख भड़के लोग

कल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स

राम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी

इंस्पेक्टर से बहस करते दिखे सांसद

वीडियो में इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है। इसी दौरान सांसद इंस्पेक्टर की ओर बढ़ते नजर आते हैं, लेकिन मौके पर मौजूद लोग तत्काल बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर देते हैं। इसके बाद मामला वहीं शांत हो जाता है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी

हालांकि यह वीडियो करीब दो वर्ष पुराना बताया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जाने के कारण चर्चा का विषय बन गया है।
“इस दौरान सांसद राज कुमार चाहर यह भी कहते हैं कि तू कौन सी पार्टी का है”।

आरोपी सांसद

राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

इस संबंध में सांसद राजकुमार चाहर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि पुराने वीडियो को दोबारा वायरल करने के पीछे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। समर्थकों का दावा है कि राजकुमार चाहर राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से घबराकर विपक्षी दलों के लोग पुराने वीडियो को फिर से प्रसारित कर रहे हैं।

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो की पृष्ठभूमि और उसके दोबारा वायरल होने के कारणों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Old video bjp mp rajkumar chahar argument with police officer goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Agra News
  • BJP
  • BJP Leader
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.