चलती ट्रेन से महिला ने दूसरी ट्रेन पर फेंका पत्थर, लोको पायलट के केबिन का शीशा टूटा; VIDEO देख भड़के लोग
Woman Throws Stone at Train : एक महिला चलती ट्रेन से दूसरी ट्रेन पर पत्थर फेंकती है, जिससे लोको पायलट के केबिन का शीशा टूट जाता है। घटना के बाद लोग महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Train Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन से सामने से आ रही दूसरी ट्रेन पर पत्थर फेंकती नजर आ रही है। वीडियो में दिखाई देता है कि महिला ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी है और दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन का इंतजार कर रही है।
जैसे ही दोनों ट्रेनें एक-दूसरे के करीब आती हैं, महिला अपने हाथ में रखा बड़ा पत्थर पूरी ताकत से दूसरी ट्रेन की ओर फेंक देती है। पत्थर सीधे लोको पायलट के केबिन के सामने लगे शीशे पर जाकर लगता है, जिससे शीशा टूट जाता है। हालांकि, वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब और कहां की है और न ही महिला की पहचान या उसके खिलाफ किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
This lady has the same voting rights as you and me. pic.twitter.com/UvD4xwScqP — Gems Of Railway (@GemsOfRailway) June 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
1454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss
गुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा
महिला ने चलती ट्रेन से दूसरी ट्रेन पर फेंका पत्थर
यह वीडियो एक्स पर @GemsOfRailway नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला को पत्थर फेंकने के बाद कुछ कहते हुए भी देखा और सुना जा सकता है, हालांकि उसकी आवाज स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घटना मुंबई लोकल या किसी अन्य सबअर्बन ट्रेन नेटवर्क की है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
रेलवे की ओर से भी इस वायरल वीडियो पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे मामलों में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है, बल्कि इससे लोको पायलट और यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
ये खबर भी पढ़ें :1 454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss
लोगों ने इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि अगर लोको पायलट घायल हो जाता या ट्रेन का नियंत्रण बिगड़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
दूसरे ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इसे नागरिक जिम्मेदारी की कमी बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कानून का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की खतरनाक हरकत करने की हिम्मत न करे।
