फर्स्ट नाइट से पहले दुल्हन को गोद में उठाकर कमरे तक ले गया दूल्हा, वीडियो देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Wedding Video : शादी के बाद दुल्हन का स्वागत करने का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर कमरे तक पहुंचाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Groom Carries Bride : शादी के बाद की रस्में और फर्स्ट नाइट के लम्हे हर कपल के लिए बेहद खास होते हैं। इन्हीं पलों से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नया-नवेला दूल्हा अपनी दुल्हन का ऐसा स्वागत करता नजर आता है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंचती है, तो उसका पति उसे गोद में उठाकर घर के अंदर लेकर जाता है। यह नजारा इतना खूबसूरत है कि देखने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thatunscriptedduo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में दिखता है कि दुल्हन शर्माती हुई नजर आ रही है, वहीं दूल्हे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। पति अपनी दुल्हन को सीधे सुहाग की सेज तक ले जाता है, जो लोगों को बेहद रोमांटिक और खास लग रहा है।
वीडियो में दोनों के बीच का प्यार, अपनापन और केयर साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें : महाकुंभ की माला बेचने वाली मोनालिसा का बदला अंदाज, सफेद ड्रेस में आईं नजर; वीडियो वायरल
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के मजेदार और भावुक रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “फर्स्ट नाइट है भाई, इसलिए इतना स्पेशल वेलकम।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ऐसा हमसफर हर किसी को नसीब नहीं होता।”
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “न्यूली मैरिड कपल मुझसे दूर रहो, मुझे एंजायटी होती है।” कई लोग इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं और दुआएं देते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो प्यार, सम्मान और रिश्तों की खूबसूरती को दिखाता है, जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।
