RTO से बचने के चक्कर में सड़क पर गिराए पत्थर! ओवरलोड डंपर ने लगाया जाम, पुलिस ने फावड़ा उठाकर साफ किया
Dumper Truck Video : ग्रेटर नोएडा में RTO जांच से बचने के प्रयास में एक ओवरलोड डंपर से सड़क पर पत्थर गिराए गए, जिसके बाद पुलिस ने खुद सड़क साफ कर यातायात बहाल कराया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Overloaded Truck Viral Video : ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक ओवरलोड डंपर ट्रक दौड़ता दिखाई देता है, जिसकी पिछली बॉडी आधी खुली हुई है और उसमें भरे लाल पत्थर लगातार सड़क पर गिरते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक कथित तौर पर RTO की चेकिंग टीम को देखकर घबरा गया था। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से बचने के प्रयास में उसने रास्ते में ही अपना माल गिराना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में सड़क पर बड़ी मात्रा में पत्थर फैल गए, जिससे यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।
ये ट्रक ड्राइवर RTO पुलिस को काम पर लगा दिया 😳😄#viralvideo pic.twitter.com/99BKB63wtr — JITU YADAV (@JittuSingh0) June 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
जांच से बचने ओवरलोड डंपर से सड़क पर पत्थर गिराए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर फैले पत्थरों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और सड़क साफ करने का काम शुरू कर दिया।
सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने किसी विशेष मशीनरी के आने का इंतजार नहीं किया। पुलिसकर्मी खुद फावड़ा लेकर सड़क पर उतर गए और पत्थरों को हटाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सामान्य कराया गया।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की मेहनत भी साफ दिखाई दे रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी तत्परता की सराहना की है। वहीं दूसरी ओर इस घटना ने ओवरलोड वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : कोबरा को बार-बार लात मारकर भगाता दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
लोगों ने डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि आखिर ऐसे ओवरलोड ट्रक नियमित रूप से सड़कों पर कैसे चल रहे हैं। कई लोगों ने परिवहन व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संबंधित डंपर और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि ट्रक चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और उसे कब तक पकड़ा जाता है।
