वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जर्मनी से आए बच्चे ने अयोध्या में किया ‘राम-राम’ जाप, भक्ति देख लोग हुए भावुक

German Child Ram Chant Viral Video : अयोध्या राम मंदिर में जर्मनी से आए बच्चे का ‘राम-राम’ जाप करता वीडियो वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बच्चे की भक्ति की तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

German Kid Ram Devotee Video : अयोध्या में एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने आस्था की सीमाओं को पार कर दिया। जर्मनी से आए एक छोटे बच्चे अंजनेय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राम मंदिर अयोध्या में ‘राम-राम’ का जाप करता नजर आ रहा है। सफेद कपड़ों में सजे और माथे पर कुमकुम लगाए इस बच्चे की भक्ति ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान खींच लिया।

विदेशी बच्चे ने किए रामल्ला के दर्शन

सबसे खास बात यह रही कि अंजनेय का उच्चारण बेहद साफ और संस्कृतनिष्ठ था, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। विदेशी होने के बावजूद उसकी भक्ति में कहीं कोई झिझक नहीं दिखी।

उसकी आवाज और भाव से भरे अंदाज ने यह साबित कर दिया कि आस्था भाषा और देश की सीमाओं से परे होती है। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने की बच्चे की भक्ति की तारीफ

मीडिया से बातचीत में बच्चे ने भारत में अपने अनुभव को ‘बहुत अच्छा’ बताया। उसने मंदिर की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान राम के दर्शन करना उसके लिए यादगार पल रहा।

सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बच्चे की भक्ति की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रभाव दुनिया भर में फैल रहा है, और अयोध्या अब वैश्विक श्रद्धा का केंद्र बनती जा रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला