गाजियाबाद मॉल में प्यार का अजीब इजहार: बीच मॉल में प्रपोज किया, फिर पहनाया मंगलसूत्र
Mall Proposal Video : गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बीच मॉल में प्रपोज किया, फिर मंगलसूत्र पहनाकर सिंदूर भर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Couple Proposal Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में है। यह वीडियो गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने कुछ ऐसे अंदाज में प्रपोज किया कि लोग हैरान रह गए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल के बीचों-बीच युवक घुटनों के बल बैठा हुआ है और उसके सामने उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी है। युवक अपने प्यार का इज़हार करता है, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी रुककर यह नज़ारा देखने लगते हैं।
Ghaziabad’s Gaur Central mall: A guy Proposed to a girl first, then made her wear sindoor and mangalsutra
pic.twitter.com/6erAoiQFS5 — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 21, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
बिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आगे जो होता है, वही इसे सबसे ज्यादा चर्चा में ले आया। युवक अचानक अपनी जेब से मंगलसूत्र निकालता है और अपनी गर्लफ्रेंड को पहनाता है। इसके बाद वह उसकी मांग में सिंदूर भी भर देता है। मॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर बिना शादी के इस तरह की रस्में होते देख लोग चौंक जाते हैं।
आमतौर पर मंगलसूत्र पहनाना और सिंदूर भरना शादी से जुड़ी परंपराएं मानी जाती हैं, लेकिन यहां यह सब खुलेआम मॉल के अंदर किया गया। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘कृष का सुनेगा गाना’ फेम जमशेदपुर के वायरल बॉय धूम ने बताई अपनी असली उम्र, जानकर हैरान रह गए लोग
वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लाखों लोगों ने इसे देख लिया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोग इसे प्यार की हद बता रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब शादी भी मॉल में होने लगी है।”
वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “कोर्ट मैरिज की नई स्कीम आ गई है।” कई लोगों ने इसे गलत ठहराया, जबकि कुछ का कहना है कि यह दोनों की निजी पसंद है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है और यह साफ दिखाता है कि आज के दौर में प्यार जताने के तरीके कितने बदल चुके हैं।
