सुबह 4 बजे फ्लाईओवर पर कैब ड्राइवर के साथ हुआ कुछ ऐसा, 1 घंटे खड़े रहने के मिले 3000 रुपये
Cab Driver Story गाजियाबाद के पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर पर सुबह 4 बजे एक कैब ड्राइवर को ऐसा कस्टमर मिला, जिसने भरोसे के बदले उसे 1 घंटे खड़े रहने के 3000 रुपये दे दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cab Driver Viral Video : गाजियाबाद के पुराने बस अड्डे के पास बने फ्लाईओवर से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कैब ड्राइवर सुबह करीब 4 बजे की घटना सुनाता है, जिसे लोग “भरोसे और किस्मत” की कहानी बता रहे हैं।
कैब ड्राइवर के मुताबिक, उसे तड़के एक कस्टमर की कैब रिक्वेस्ट मिली, जिसकी लोकेशन फ्लाईओवर पर थी। यह देखकर ड्राइवर थोड़ा असमंजस में पड़ गया क्योंकि आमतौर पर फ्लाईओवर पर पिकअप नहीं होता। जब उसने कस्टमर से पूछा, तो जवाब मिला कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
कैब ड्राइवर को पहले लगा कि शायद उसे गाड़ी टो करनी पड़ेगी, लेकिन कस्टमर ने साफ किया कि उसने दूसरी गाड़ी बुक कर रखी है और वह उससे पेट्रोल लेने जा रहा है। कस्टमर ने ड्राइवर से कहा कि उसे करीब 1 घंटे तक वहीं खड़ा रहना होगा और इसके बदले वह 2000 रुपये देगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
भरोसे की बात यहीं खत्म नहीं हुई। कस्टमर ने जाते वक्त ड्राइवर को 1000 रुपये पहले ही दे दिए और बीच-बीच में गाड़ी की वीडियो भी मंगवाता रहा। जब वह संतुष्ट हो गया, तो उसने 500 रुपये और भेज दिए।
ये खबर भी पढ़ें : ड्यूटी में सख्त, मस्ती में बिंदास: ठेठ अंदाज में नाचते फौजी का वीडियो हुआ वायरल
लोगों ने कहा- किस्मत का खेल
इसके बाद कस्टमर ने डेढ़ घंटे तक रुकने को कहा और रकम बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी। कैब ड्राइवर ने बताया कि कस्टमर खुद एक कंपनी का मालिक था और उसने अपनी वेबसाइट भी दिखाई। ड्राइवर ने वीडियो में ऑडी कार दिखाते हुए कहा कि गाड़ी वाकई शानदार थी।
करीब डेढ़ मिनट की इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इस घटना को भरोसे की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे किस्मत का खेल कह रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहानी दिखाती है कि आज भी दुनिया भरोसे पर ही चल रही है।
