वर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल

Gen Z employee : वर्क फ्रॉम होम के दौरान ऑनलाइन मीटिंग में फेस पैक लगाकर कैमरा ऑन करने वाली Gen-Z कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। कर्मचारी और बॉस के बीच हुई मजेदार बातचीत ने नई बहस छेड़ दी है।
A Gen-Z employee's witty response after joining a work-from-home meeting with a face pack has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

WFH Trends Viral Video : वर्क फ्रॉम होम (WFH) के दौर में ऑनलाइन मीटिंग्स अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने ऑफिस मीटिंग को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक Gen-Z कर्मचारी ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कैमरा ऑफ रखती है। मैनेजर बार-बार उससे कैमरा ऑन करने के लिए कहते हैं ताकि वह मीटिंग में शामिल हो सके।

आखिरकार जब कर्मचारी कैमरा ऑन करती है तो सभी हैरान रह जाते हैं, क्योंकि उसके चेहरे पर फेस पैक लगा होता है। यह दृश्य देखकर मैनेजर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और हल्के अंदाज में कहते हैं, "ये सब आप अपने लंच टाइम पर किया करो।" यह छोटा सा पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z

वीडियो को इंस्टाग्राम के कई अकाउंट्स से शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो में कर्मचारी का जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है। वह मुस्कुराते हुए कहती है, "आप लंच टाइम सिर्फ 15 मिनट का देते हो, जबकि मेरे फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं।" कर्मचारी का यह जवाब सुनकर कई लोग उसकी हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान कर्मचारियों को निजी काम और ऑफिस के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। दूसरी ओर, कई यूजर्स का मानना है कि अगर कर्मचारी अपना काम समय पर पूरा कर रहा है तो इस तरह की छोटी-छोटी बातों को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

बॉस के सवाल पर Gen-Z ने दिया मजेदार जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रिमोट वर्क कल्चर, कैमरा ऑन रखने की अनिवार्यता और कर्मचारियों की निजता को लेकर बहस तेज हो गई है। एक यूजर ने लिखा कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि उसकी टीम काम करते समय फेस पैक लगाए या संगीत सुन रही हो, जब तक उनका काम प्रभावित नहीं हो रहा।

वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर ऑनलाइन मीटिंग में हर समय कैमरा ऑन रखने की जरूरत क्या है। कुछ लोगों ने मैनेजर के बार-बार कैमरा ऑन करने के आग्रह को गलत बताया, जबकि कई यूजर्स ने Gen-Z कर्मचारियों के आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज की सराहना की। यही वजह है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बना, बल्कि आधुनिक वर्क कल्चर पर चर्चा का विषय भी बन गया।

A Gen-Z employee's witty response after joining a work-from-home meeting with a face pack has gone viral.
ट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Navbharat Live
navbharatlive.com