ट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग

Train Vandalism Video : ट्रेन के अंदर एक युवक द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खिड़की की रबर पट्टी उखाड़ते, लोहे की छड़ और अन्य सामान तोड़ रहा है।
A viral video of a man vandalising public property inside a train has sparked outrage.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Public Property Damage : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ट्रेन के अंदर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक ट्रेन की खिड़की से रबर की पट्टी उखाड़कर बाहर फेंक देता है और फिर खिड़की, लोहे की सुरक्षा छड़, बैग टांगने वाले स्टैंड और बिजली के सॉकेट को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता नजर आता है।

हैरानी की बात यह है कि उसके साथ मौजूद अन्य लोग उसे रोकने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और किस ट्रेन का है। घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है, लेकिन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @seriousfunnyguy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में युवक मुस्कुराते हुए ट्रेन के सामान के साथ तोड़फोड़ करता दिखाई देता है। पहले वह खिड़की की रबर पट्टी उखाड़ता है, फिर सुरक्षा के लिए लगी धातु की छड़ों को तोड़ने की कोशिश करता है।

इसके बाद वह बैग रखने वाले स्टैंड और इलेक्ट्रिक सॉकेट पर भी जोर-जोर से प्रहार करता है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि युवक ने ऐसा क्यों किया और इस घटना के पीछे क्या वजह थी। रेलवे या संबंधित अधिकारियों की ओर से भी अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर भड़के लोग

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। कई यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

कुछ लोगों ने रेल मंत्री से मामले की जांच कराने की मांग की, जबकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दूसरों के लिए गलत उदाहरण पेश करती हैं। लोगों का मानना है कि सरकारी संपत्ति देश की संपत्ति होती है और इसकी सुरक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब सिविक सेंस और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर नई बहस का विषय बन गया है।

A viral video of a man vandalising public property inside a train has sparked outrage.
'मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत'... बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Navbharat Live
navbharatlive.com