Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाल कार, चीखती युवती और वायरल वीडियो… 60 मिनट में नागपुर पुलिस ने सुलझा दिया ‘अपहरण’ का रहस्य

Nagpur Fake Kidnapping: नागपुर के मनीषनगर में लाल कार में युवती के कथित अपहरण का वायरल वीडियो जांच में झूठा निकला। पुलिस ने एक घंटे में खुलासा किया कि यह दोस्तों के बीच विवाद और मस्ती का मामला था।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 13, 2026 | 01:40 PM

नागपुर, मनीषनगर, युवती अपहरण (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Fake Kidnapping Viral Video: नागपुर बेलतरोड़ी थानांतर्गत मनीषनगर परिसर में रविवार की सुबह लाल रंग की कार में युवती का अपहरण किए जाने की खबर मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कार में सवार युवती चीख-पुकार करती दिखाई दी, जबकि चालक जिग-जैग रैश ड्राइविंग कर रहा था। ऐसे में युवती के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया लेकिन महज 1 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सच्चाई का पता लगा लिया।

अपहरण नहीं, दोस्तों के विवाद से मचा हड़कंप

जांच में पता चला कि युवा आपस में मस्ती कर रहे थे। तब जाकर सभी ने राहत की सांल ली। मनीषनगर निवासी वाणी (नाम बदला हुआ) की परिसर में रहने वाले रोहित से दोस्ती है। शनिवार को रोहित की वजह से वाणी के दोपहिया वाहन का नुकसान हो गया।

इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया था। रविवार की सुबह फिर रोहित कार क्र. एमएच.31-जीए। 6740 पर उससे मिलने पहुंचा। वाणी ने उससे अपने वाहन के नुकसान की भरपाई मांगी। इस समय एक और सहेली – वाणी के साथ थी। बातचीत करने के लिए तीनों कार में सवार हुए। कार में चलते समय फिर दोनों की बहस हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News: भंडारा दौरे पर एनएचएम संचालक संजय काटकर, स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा

यवतमाल: बाभुलगांव में 17 साल से अधूरी खर्डा सिंचाई परियोजना, 7 गांवों के किसान पूछ रहे..कब मिलेगा पानी?

भंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक

सावधान! क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? नागपुर में चॉकलेट का लालच देकर अपहरण की कोशिश, जानें कैसे हुआ नाकाम

कार में चीख-पुकार से अपहरण की अफवाह, जांच में निकला दोस्तों का विवाद

वाणी ने कार से उतरने की कोशिश की लेकिन रोहित उसे रोक रहा था। इस दौरान रोहित ने कार की स्पीड बढ़ा दी और रैश ड्राइविंग करने लगा, वाणी बचाओ-बचाओ करके शोर मचाने लगी। प्रभूनगर से कार निकलते समय एक नागरिक ने उसकी चीख सुन ली।

उसे लगा कि कार में युवती का अपहरण किया जा रहा है। नागरिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पास के स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ये सब रिकॉर्ड हुआ था। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की।

यह भी पढ़ें:- सावधान! क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? नागपुर में चॉकलेट का लालच देकर अपहरण की कोशिश, जानें कैसे हुआ नाकाम

पता चला कि रोहित ने किसी से कार उधार ली थी। पुलिस फुटेज के जरिए वाणी के घर तक पहुंच गई। वहां पूछताछ करने पर पूरी घटना का पता चला। वाणी और उसके परिजनों ने इसे आपसी हंसी मजाक बताया लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। बेलतरोडी पुलिस ने बताया कि सभी संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा चुकी है। अपहरण जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। लोग अफवाह पर विश्वास न करें।

Fake kidnapping viral video police investigation nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 01:40 PM

Topics:  

  • Kidnapping
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Social Media
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.