फ्लाइट में वेज-नॉनवेज खाने पर छिड़ी बहस, चिकन को लेकर यात्री और लड़की के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Flight Veg Nonveg Flight : फ्लाइट के अंदर चिकन खाने को लेकर दो यात्रियों के बीच तीखी बहस हो गई। वेजिटेरियन लड़की ने आपत्ति जताई तो लड़के ने खाने की अपनी आजादी की बात कही, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Airplane Food Fight Video : हवाई जहाज में सफर आमतौर पर आरामदायक और शांत अनुभव माना जाता है, लेकिन कई बार छोटे-छोटे विवाद भी बड़ा ड्रामा बन जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के अंदर वेज और नॉनवेज खाने को लेकर दो यात्रियों के बीच जोरदार बहस हो जाती है। इस घटना ने न सिर्फ फ्लाइट के माहौल को कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बना दिया, बल्कि इंटरनेट पर भी नई बहस छेड़ दी है।
अगर वेज खाकर इस तरह से हिंसक होना है तो फिर जानवरों को मारकर खाने वाले ही ठीक हैं…. pic.twitter.com/qjSZ0BF7FZ — आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) March 8, 2026
फ्लाइट के अंदर वेज और नॉनवेज को लेकर जमकर विवाद
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी सीट पर बैठकर चिकन का खाना खा रहा होता है। तभी उसके पास वाली सीट पर बैठी एक लड़की इस बात पर आपत्ति जताने लगती है। लड़की खुद को पूरी तरह शाकाहारी बताती है और कहती है कि उसके सामने चिकन खाना उसे पसंद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन
बोस्टन मैराथन में दिखी असली स्पोर्ट्समैनशिप, दो रनर्स ने छोड़ दी रेस और की साथी की मदद
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, लेकिन किस्मत से की सुरक्षित लैंडिंग; वीडियो वायरल
उसका कहना है कि जानवरों को मारकर खाना गलत है और वह ऐसी चीजों को देख भी नहीं सकती। वहीं युवक इस बात से सहमत नहीं होता और कहता है कि उसने फ्लाइट में जो खाना ऑर्डर किया है, उसे खाने का उसे पूरा अधिकार है।
ये खबर भी पढ़ें : यूएई में फ्लाइट रद्द होने से फंसे यात्रियों के लिए भारतीय कारोबारी ने खोला 11 बेडरूम वाला फार्महाउस
लोगों ने इसे व्यक्तिगत आजादी का मामला बताया
कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है और फ्लाइट का माहौल गर्म हो जाता है। आसपास बैठे यात्री और फ्लाइट स्टाफ भी बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वायरल वीडियो देख किसी को यह खाने की व्यक्तिगत आजादी का मामला लगता है तो कुछ लोग इसे दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से जोड़कर देख रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर मजेदार और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिससे यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।
