कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Atiq Ahmed News: कभी जहां कदम रखने से भी लोग कांपते थे, आज वहीं से लोग चोरी कर रहे हैं। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की आलीशान हवेली अब खंडहर बन चुकी है।
- Written By: अमन मौर्या
Atiq Ahmed Mansion Prayagraj: प्रयागराज का कुख्यात माफिया अतीक अहमद, जिसका कभी ऐसा खौफ था कि उसके घर के सामने से गुजरने वाले लोग हॉर्न बजाने से भी डरते थे, आज उसकी वही आलीशान हवेली खंडहर में तब्दील हो चुकी है। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के बाद देश भर में सुर्खियों में आए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद, उसका कभी अभेद माना जाने वाला साम्राज्य पूरी तरह ढह गया। सरकारी कार्रवाई में ध्वस्त की जा चुकी इस हवेली के हालात अब ऐसे हैं कि रात के समय लोग इसके मलबे में दबा लोहा, सरिया और अन्य सामान निकालकर चोरी-छिपे बेच रहे हैं।
अतीक के बेटे अलग-अलग जेलों में बंद हैं और पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। कभी अपराध का गढ़ रही यह जगह आज एक उजड़ी हुई इमारत मात्र रह गई है, जो यह बयां करती है कि वक्त बदलने में देर नहीं लगती और कानून के आगे आखिरकार बड़े से बड़े अपराध का साम्राज्य भी ढह जाता है।