मुंबई लोकल में सीट के लिए महिला का अनोखा जुगाड़ वायरल, बैग से निकाली फोल्डिंग स्टूल

mumbai local train hack : मुंबई लोकल ट्रेन में सीट पाने के लिए एक महिला ने अनोखा तरीका अपनाया। उसने अपने बैग से छोटा फोल्डिंग स्टूल निकालकर भीड़ भरे डिब्बे में बैठने की जगह बना ली।
A woman’s clever folding stool hack to get a seat in a crowded Mumbai local train has gone viral online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Local Train Viral Video : मुंबई की लोकल ट्रेनें दुनिया की सबसे व्यस्त रेल सेवाओं में गिनी जाती हैं। यहां रोज लाखों लोग सफर करते हैं और खासकर पीक आवर में सीट मिलना किसी लॉटरी जीतने जैसा माना जाता है।

ऐसे ही हालात के बीच एक महिला का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में महिला ने भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में सीट पाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए और उसकी तारीफ भी करने लगे।

लोकल ट्रेन में सीट के लिए महिला का अनोखा जुगाड़

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर मधुबाला (Madhubala) ने शेयर किया है, जिसे मुंबई की विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में रिकॉर्ड किया गया। क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला अपने बैकपैक को खोलती है और उसमें से एक छोटा पोर्टेबल फोल्डिंग स्टूल निकालती है।

ट्रेन का डिब्बा यात्रियों से भरा हुआ होता है और बैठने की जगह लगभग नहीं होती। ऐसे में महिला भीड़ के बीच एक छोटा सा खाली स्थान ढूंढती है और वहां सावधानी से उस स्टूल को रख देती है, ताकि किसी को परेशानी भी न हो।

महिला की क्रिएटिविटी की तारीफ

कुछ ही पलों में वह आराम से उस स्टूल पर बैठ जाती है, जबकि आसपास खड़े यात्री इस अनोखे जुगाड़ को देखकर मुस्कुराने लगते हैं। बैठने के बाद वह मजाकिया अंदाज में कहती है, “विरार लोकल में बैठने के लिए आइडिया चाहिए… सीट ही सीट है।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि मुंबई लोकल में रोज सफर करने वाले लोग अक्सर ऐसे ही छोटे-छोटे जुगाड़ अपनाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने महिला की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाली यात्रा में यह आइडिया काफी काम का साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com