अस्पताल में भर्ती बेटी को हंसाने के लिए पिता बना उसका सबसे बड़ा सहारा, वीडियो देख भावुक हुआ इंटरनेट
Father’s Love Viral Video : अस्पताल के बेड पर भर्ती मासूम बेटी को हंसाने के लिए पिता ने जो किया, उसका वीडियो वायरल हो गया है और लोग इसे माता-पिता के निस्वार्थ प्यार की मिसाल बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Father Daughter Bond : माता-पिता अपने बच्चों की खुशी और सुरक्षा के लिए क्या कुछ नहीं करते। उनकी मुस्कान के लिए वे अपनी तकलीफ, थकान और दर्द तक भूल जाते हैं। खासकर जब बच्चा बीमार हो, तब माता-पिता का दिल सबसे ज्यादा टूटता है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। यह वीडियो एक पिता और उसकी बीमार बेटी के बीच उस रिश्ते को दिखाता है, जिसमें प्यार, त्याग और हिम्मत सब कुछ शामिल है।
अस्पताल में एक भावुक पल देखने को मिला, जहाँ एक पिता अपनी बीमार बेटी को खुश रखने की कोशिश कर रहा था। वह मुस्कुरा रहा था, उससे बातें कर रहा था और उसके पास रहकर उसका हौसला बढ़ा रहा था, लोगों ने महसूस किया कि पिता की मौजूदगी से बच्ची को सुकून मिला। यह पल दिखाता है कि इलाज के… pic.twitter.com/vZVOrck9At — JIMMY (@Jimmyy__02) January 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
वीडियो देख लोग हुए भावुक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्ची अस्पताल के बेड पर भर्ती है। उसके हाथ में नीडल लगी हुई है और वह इलाज के दौर से गुजर रही है। बच्ची के पास ही उसका पिता बैठा हुआ है, जो अपनी बेटी को इस हालत में देखकर बेहद भावुक नजर आता है। लेकिन वह अपनी कमजोरी बेटी के सामने जाहिर नहीं होने देता। इसके बजाय वह उसे हंसाने और खुश रखने की हर संभव कोशिश करता है।
वीडियो में पिता एक बबल टॉय से बुलबुले बनाता हुआ दिखाई देता है। वह जानता है कि उसकी बेटी दर्द और डर के बीच है, इसलिए वह छोटे-छोटे बुलबुलों के जरिए उसकी दुनिया को थोड़ा खुशनुमा बनाने की कोशिश करता है। जैसे ही बुलबुले हवा में उड़ते हैं, बच्ची के चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान आ जाती है। यही मुस्कान पिता के लिए सबसे बड़ी राहत बन जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : भीख मांगने आई महिला पर घर से डाला ठंडा पानी, वायरल वीडियो ने इंसानियत पर खड़े किए सवाल
वीडियो दिल को छू लेने वाला है
इस भावुक पल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल गया है। लोग इस वीडियो को माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम की जीती-जागती मिसाल बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि अस्पताल में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।
कुछ ही समय में इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकता है।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “माता-पिता का साथ बच्चों के लिए सबसे बड़ी ताकत होता है।”
