देवरिया स्टेशन पर किन्नरों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थाने में की गुंडागर्दी- Video

UP News: देवरिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किन्नरों का आतंक है। बीते रोज देर रात किन्नरों के गिरोह ने इंस्पेक्टर को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
देवरिया स्टेशन पर किन्नरों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थाने में की गुंडागर्दी- Video
देवरिया में किन्नरों ने इंस्पेक्टर को पीटा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया रेलवे स्टेशन पर कल शाम बवाल हो गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों से किन्नर जबरिया वसूली कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद RPF इसंपेक्टर मौके पर पहुंचे और किन्नरों से जबरिया वसूली करने से रोका। साथ ही कहा कि दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई करूंगा। इतने पर किन्नर भड़क गए। अपने साथियों को बुलाया और इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर जान बचाकर भागा तो पीछा किया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी वीडियो बना लिया। अब सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। NCIB हेडक्वार्टर ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे किन्नरों की गुंडई करार दिया है।

थाने में घुस कर गुंडागर्दी

देवरिया रेलवे स्टेशन पर 11 बजे रात को 5-6 किन्नर यात्रियों को परेशान कर रहे थे। उनसे जबरजस्ती पैसा मांग रहे थे। यात्रियों ने मामले की शिकायत इंस्पेक्टर से की। जब इस्पेक्टर ने उन्हें कार्रवाई के नाम पर डराने की कोशिश की तो वे भड़क गए। अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। आरपीएफ थाने में मौजूद कुर्सियों को भी तोड़ डाला। थाने के बाहर कपड़े उतार कर हंगामा किया। वहीं घटना के बाद GRP ने किन्नरों पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

गश्त पर गए थे थाने में तैनात जवान

जानकारी के मुताबिक घटना के समय थाने में तैनात अन्य जवान गश्त पर गए हुए थे। इसलिए इंस्पेक्टर अकेले किन्नरों को भगाने चले गए। यही वजह रही की किन्नर हावी हो गए। जब यात्रियों ने इंस्पेक्टर को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अन्य पुलिसकर्मी आ गए। इसके बाद स्थिति को काबू में लाया।

वीडियो में क्या दिख रहा है? जानिए

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक किन्नर इंस्पेक्टर का डंडा छीन लेता है और उसी से उन्हें पीटता है। इंस्पेक्टर बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर भागने लगते हैं। इसके बाद किन्नर उनका पीछा करते हैं और डंडे से बेरहमी से पीटते हैं। इस दौरान कुछ किन्नर प्लेटफॉर्म पर अशोभनीय हरकतें करते हुए हंगामा भी करने लगते हैं।

जौनपुर में किन्नरों ने मचाया था उत्पात

यूपी में यह किन्नरों के उतापात की दूसरी घटना है। इससे पहले जौनपुर के जिला अस्पताल में किन्नरों ने हंगामा किया था। वहां डॉक्टरों और किन्नरों में भिड़ंत हो गई थी। उस दौरान भी किन्नरों ने डॉक्टरों पर हमला किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com