राहुल गांधी की यात्रा डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकी, खड़गे ने दी चेतावनी; कहा-बदल रही सरकार

Bihar News: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोक दिया। खड़गे ने कहा कि सरकार के इशारे पर हमारी मीटिंग फेल मत करिए। मैं वार्निंग नहीं देना चाहता पर सरकार बदलने वाली है।
राहुल गांधी की यात्रा डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोका, खड़गे ने दी चेतावनी...बदल रही सरकार
वोट अधिकार यात्रा, खड़गे
Published on
Updated on

Rahul Gandhi News: बिहार में वोट अधिकार यात्रा का सोमवार को अंतिम दिन है। यात्रा खत्म होने से पहले विवादों में आ गई है। दरअसल वोट अधिकार यात्रा के अंतिम दिन गांधी मैदान से 4 किलोमीटर दूर पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास खत्म होनी थी। इस यात्रा का नाम गांधी से अंबेडकर रखा गया था, लेकिन डाकबंगला चौराहे पर मौजूद भारी पुलिस बल ने यात्रा को रोक दिया। SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि डागबंगला चौराहे तक परमिशन दी गई थी।

इस मार्च में खुली गाड़ी में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता सवार नजर आए। गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक की सड़को पर कार्यकर्ताओं हुजूम नजर आया। चारों तरफ से कांग्रेस-राजद के झंडे-झंडे नजर आ रहे थे।

इस यात्रा को अंबेडकर मूर्ति के पास खत्म किया जाना था। हालांकि पुलिस के रोके जाने के बाद यात्रा को डाकबंगला चौराहे पर ही समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया ।पुलिस का कहना है कि वह प्रतिबंधित क्षेत्र है, जहां जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

राजेश राठौर बोले- अंबेडकर प्रतिमा तक जा कर रहेंगे

वहीं बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने कहा चाहे जो हो जाए, हमारे नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के दूसरे शीर्ष नेता अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुलिस को वार्निंग दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वोट चोरी करके बिहार जीतना चाहते हैं। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप सतर्क नहीं रहोगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे। मैं आप से विनती करूंगा कि आज हम सब को चोरों से लड़ना है।

खड़गे ने पुलिस को चेताया

यहां पर सरकार की तरफ से पुलिस का इंतजाम क्यों नहीं है। आप याद रखिए मैं पुलिस को वार्निंग नहीं देना चाहता हूं। आपके पास ज्यादा दिन नहीं हैं। जल्द ही हमारी सरकार आने वाली है, फिर हमारी सरकार में आपको काम करना पड़ेगा। अगर आप लोग सरकार के आदेश पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करोगे तो ये बात ठीक नहीं है। सरकार के कहने पर यह मीटिंग फेल करने की कोशिश आप लोग करोगे तो ये बात ठीक नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com