‘हम डूब जाएं चलेगा, कंपनी नहीं डूबनी चाहिए…’ बारिश में बाइक धकेलते कर्मचारियों का वीडियो वायरल
Pushing Bike in Rain : भारी बारिश के बीच बाइक धकेलकर ऑफिस जाते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों कर्मचारियों ने मजाकिया अंदाज में अपने बॉस पर तंज कसा।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Heavy Rain Viral Video : देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दो कर्मचारियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कॉर्पोरेट कल्चर और कर्मचारियों की मजबूरियों पर नई बहस छेड़ दी है।
वायरल क्लिप में दो युवक तेज बारिश के बीच पानी से भरी सड़क पर अपनी बंद पड़ी बाइक को धक्का देकर ऑफिस जाते दिखाई देते हैं। वीडियो को एक्स पर Dr. Sheetal Yadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
हम डूब जायें चलेगा लेकिन सर कंपनी नहीं डूबने चाहिए। सर आप परेशान न हों हम ऑफिस आ रहे हैं।😜🤣 pic.twitter.com/l0bqrV3YNQ — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) July 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
धान के खेत में मिला मगरमच्छ, कंधे पर उठाकर ले गए ग्रामीण; बिहार का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: आधी रात बाथरूम में दिखा 7 फीट का मगरमच्छ, दरवाजा खोलते ही परिवार के उड़े होश
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
भारी बारिश में बाइक धकेलकर ऑफिस जाते दो युवक
वीडियो में दोनों युवक बारिश के बीच मजाकिया अंदाज में अपने बॉस से कहते हैं, “सर, हम ऑफिस आ रहे हैं… बारिश की वजह से थोड़ा लेट हो जाएंगे, लेकिन आ रहे हैं। हम डूब जाएं कोई बात नहीं, कंपनी नहीं डूबनी चाहिए।” इसके बाद वे कहते हैं, “सेल्स पूरा होगा सर, क्योंकि हम तो वाटरप्रूफ हैं। कपड़े भीग गए हैं, इसलिए बदलकर आ रहे हैं।”
हालांकि उनकी बातों में हास्य जरूर है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह कर्मचारियों के काम के दबाव और मजबूरी को भी दर्शाता है। वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है कि दोनों कर्मचारी बारिश के बावजूद ऑफिस पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और इसी दौरान अपने हालात पर व्यंग्य कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : धान के खेत में मिला मगरमच्छ, कंधे पर उठाकर ले गए ग्रामीण; बिहार का वीडियो हुआ वायरल
लड़कों ने मजाकिया अंदाज में अपने बॉस पर तंज कसा
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “इन युवकों को डूबकर भी ऑफिस जाना पड़ेगा।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “ब्रेकिंग न्यूज: कंपनी डूब गई है, अब आप दोनों घर लौट जाइए।”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मजाक अपनी जगह, लेकिन हकीकत यही है कि मालिक को काम से मतलब होता है और कर्मचारी को अपनी सैलरी से।” सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां और आपात स्थिति में लचीली कार्य व्यवस्था की जरूरत पर भी जोर दिया।
