ईयरफोन लगाए युवक ने रेलवे ट्रैक किया क्रॉस, तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बची जान; वीडियो वायरल
Railway Track Accident Video : ईयरफोन लगाए रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बचा। वायरल वीडियो देख लोग बोले—एक सेकंड और होता तो जान चली जाती।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Train Accident Viral Video : रेलवे ट्रैक पर की गई जरा-सी लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका डरावना उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। वीडियो में साफ नजर आता है कि एक युवक कान में ईयरफोन लगाए रेलवे ट्रैक को बेपरवाही से पार कर रहा है।
वह पूरी तरह संगीत में डूबा हुआ है और आसपास हो रही हलचल से बिल्कुल अनजान दिखाई देता है। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन सामने से आ जाती है। महज कुछ सेकंड का अंतर और युवक की जान चली जाती। वीडियो देखने वालों की सांसें थम जाती हैं क्योंकि ट्रेन युवक के बेहद करीब से गुजरती है।
ईयरफोन लगाकर चलें, लेकिन मौत को न भूलें, कभी भी आ सकती है…. pic.twitter.com/2L3oDrpSiC — आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) December 24, 2025
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को न तो ट्रेन का हॉर्न सुनाई देता है और न ही आसपास मौजूद लोगों की चेतावनी। लोग चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन ईयरफोन लगाए युवक तक कोई आवाज नहीं पहुंचती।
जैसे ही ट्रेन बेहद पास आ जाती है, तभी युवक को खतरे का एहसास होता है और वह हड़बड़ाकर ट्रैक से कूद जाता है। ट्रेन इतनी तेज रफ्तार में होती है कि अगर एक पल की भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी।
ये खबर भी पढ़ें : सब्जी बेचने उतरा ‘रावण’, लंकेश जैसी आवाज में पुकार सुन यूजर्स बोले- भाई का टैलेंट गजब है
लोगों ने ने इसे लापरवाही की हद बताया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AnathNagrik नाम के अकाउंट से 24 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि “ईयरफोन लगाकर चलें, लेकिन मौत को न भूलें।” वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे।
कुछ लोगों ने युवक की किस्मत को धन्यवाद कहा, तो कुछ ने इसे लापरवाही की हद बताया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि वीडियो बना रहा व्यक्ति मदद क्यों नहीं कर रहा था। यह वीडियो एक कड़ी चेतावनी है कि रेलवे ट्रैक के आसपास ईयरफोन लगाकर चलना जानलेवा साबित हो सकता है।
