पुरी में विदेशी मेहमानों ने खेली होली, नीदरलैंड के टूरिस्ट बोले- “जिंदगी का यादगार अनुभव”
Dutch Tourists Holi Celebration : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास होली के जश्न में शामिल हुए नीदरलैंड के पर्यटक रंगों में रंग गए। स्थानीय लोगों के साथ मनाई गई होली का वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourists Holi Celebration : ओडिशा के प्रसिद्ध धार्मिक शहर पुरी में इस बार होली का त्योहार खास बन गया, जब नीदरलैंड से आए कुछ विदेशी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रंगों का यह पर्व मनाया। जगन्नाथ मंदिर के आसपास की सड़कों पर होली के रंग बिखरे हुए थे और हर तरफ उत्साह और खुशियों का माहौल था।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने विदेशी मेहमानों को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि डच पर्यटक भी पूरे उत्साह के साथ इस जश्न का हिस्सा बनते नजर आए। रंगों से सराबोर होकर वे स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी लेते और मुस्कुराते दिखाई दिए।
#WATCH | Puri, Odisha: Foreign tourists celebrated the festival of Holi with great enthusiasm in Puri, near the renowned Sri Jagannath Temple. pic.twitter.com/afMX6KSwjJ — ANI (@ANI) March 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
AC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
विदेशी पर्यटकों ने पुरी में मनाई होली
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए एक पर्यटक ने कहा कि यहां आकर वह खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यहां इतने खुश लोगों को देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरी जिंदगी का एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”
वहीं एक अन्य पर्यटक ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां का माहौल और लोगों की खुशी देखकर वह बेहद भावुक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में होली का यह अनुभव हमेशा उनकी यादों में रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें : 14,300 फीट की ऊंचाई पर जमी पैंगोंग झील के किनारे ITBP जवानों ने खेली होली, वीडियो देख भावुक हुए लोग
भारत की सांस्कृतिक मेहमाननवाजी की खूबसूरत मिसाल
दरअसल, होली का त्योहार भारत में वसंत ऋतु के आगमन और खुशियों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। पुरी जैसे धार्मिक शहरों में यह त्योहार और भी खास बन जाता है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।
इस बार भी होली के मौके पर पुरी की गलियां रंगों, संगीत और हंसी से भर गईं। विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों का यह रंगीन मिलन सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और कई यूजर्स इसे भारत की सांस्कृतिक मेहमाननवाजी की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं।
