गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Rihanna Dior Bag Viral Photo: रिहाना की गाय को चारा खिलाते हुए एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स का कहना है कि रिहाना का हरे रंग का 'डायोर' लग्जरी हैंडबैग कथित तौर पर बछड़े की खाल से बना है।
- Written By: अमन मौर्या
Rihanna Cow Feeding Controversy: हाल ही में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचीं ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक नई कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर रिहाना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस नेक काम के बीच नेटिजन्स की नजर उनके हाथ में मौजूद हरे रंग के ‘डायोर’ लग्जरी हैंडबैग पर टिक गई।
दावा किया जा रहा है कि इस बैग की कीमत करीब ₹4.5 लाख है और यह कथित तौर पर बछड़े की खाल से बना है। इसी विरोधाभास को लेकर लोगों ने रिहाना को आड़े हाथों लिया है। यूजर्स का कहना है कि एक तरफ जानवर के प्रति स्नेह दिखाना और दूसरी तरफ उसकी खाल से बनी वस्तु का इस्तेमाल करना उनके दोहरे रवैया को दर्शाता है। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि बैग असली चमड़े का है या वीगन लेदर का, लेकिन रिहाना की इस ‘विडंबनापूर्ण’ तस्वीर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।