-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Archaeological Tourist Places In India Connecting New Generation With Ancient Culture
इतिहास की गलियारों में ले जाएगी ये खास जगहें, नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का करती हैं काम
- Written By: विधी शर्मा
भारत अपनी भव्य संस्कृति और प्राचीन कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों को भारत के इतिहास और प्राचीन संस्कृति से जोड़े रखना चाहते हैं तो इन जगहों पर जाना तो बनता है।

इतिहास की गलियारों में ले जाएगी ये खास जगहें (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिसंबर में ठंडी की छुट्टियों के दौरान कहीं घूमने जाने का मन तो सबका होता ही होगा। पर समझ नहीं आता कि जाएं तो जाएं कहां। ऐसे में यदि आपको प्राचीन संस्कृति और भारत की ऐतिहासिक धरोहरें देखने में रुचि हो तो आप इन कुछ जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
बच्चों को भारतीय संस्कृति और भव्य इतिहास का लाइव उदाहरण दिखाने के लिए ये जगहें एकदम परफेक्ट साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में…
1. ताज महल, आगरा
आगरा का ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। ताज महल भारत के प्राचीन मुगल स्थापत्य शैली का अनोखा उदाहरण है। ताज महल को अमर प्यार की निशानी भी कहा जाता है। इसका निर्माण 17वीं सदी में राजा शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। इस महल के चारों दरवाजों पर सुंदर कलाकारी की गई है। यहां मौजूद तालाब और फाउंटेन महल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
G4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
महाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
ताज महल (सोर्स: सोशल मीडिया)
2. हम्पी, कर्नाटक
कर्नाटक में मौजूद हम्पी भारत के प्राचीन संस्कृति की एक अनोखी दास्तान बयां करता है। हम्पी तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा एक शहर है। हम्पी को यूनेस्को के विश्व के विरासत स्थलों में शामिल किया गया है। हम्पी में घाटियों और टीलों के बीच 500 से भी अधिक स्मारक चिह्न देखने को मिलते हैं। इनमें मंदिर, महल, तहख़ाने, तालाब, पुराने बाज़ार, शाही मंडप, गढ़, चबूतरे, राजकोष जैसी असंख्य इमारतें हैं।
हम्पी, कर्नाटक (सोर्स: सोशल मीडिया)
3. सूर्य मंदिर, कोणार्क
कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के ओड़िशा के पुरी जिले में समुद्र तट पर पुरी शहर के पास बना है। सूर्य भगवान को समर्पित यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। इसे यूनेस्को द्वारा 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। इस मंदिर की रचना सूर्य देव के रथ के आकार में की गई है, जिसमें सूर्य देव को विराजमान दिखाया गया है। 24 जटिल नक्काशीदार पहियों पर खड़ा यह मंदिर अपनी सुंदरता से किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकता है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां की रोशनी की स्थिति को देखकर समय का पता लगाया जा सकता है।
सूर्य मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)
4. रानी की वाव, गुजरात
गुजरात के पाटन राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध बावड़ी है। 22 जून 2014 को इसे यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में सम्मिलित किया गया था। ऐतिहासिक कहानियों में कहा गया है कि साल 1063 में रानी उदयामति ने अपने पति, सोलंकी शासन के राजा भीमदेव प्रथम की याद में बनवाया था। वाव के स्तंभ सोलंकी वंश के इतिहास और उस समय की अनोखी वास्तुकला का प्रतीक है। सात मंजिला यह वाव मारू-गुर्जर शैली का साक्ष्य है। यहां की पत्थर की नक्काशी, सीढ़ियों का डिज़ाइन, भगवान शिव को समर्पित मूर्तियां एक भव्य और अनोखा अनुभव देती हैं।
रानी की वाव (सोर्स: सोशल मीडिया)
5. ग्वालियर दुर्ग
ग्वालियर दुर्ग गोपाचल पर्वत पर स्थित है। यह एक आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम के रूप में पर्यटकों के लिए खुला है। एक ऊंचे पठार पर बने इस किले तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। एक ग्वालियर गेट के नाम से जाना जाता है, तो दूसरा ऊरुवाई गेट के नाम से प्रसिद्ध है। किले की शानदार बाहरी दीवारें दो मील लंबी और 35 फुट ऊंची हैं। राजपूत राजा मान सिंह तोमर द्वारा इस किले का निर्माण करवाया गया था। किले के भीतर मध्यकालीन वास्तुकला के कई चमत्कार हैं।
ग्वालियर दुर्ग (सोर्स: सोशल मीडिया)
इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगहें काफी खास साबित हो सकती हैं। साथ ही ये जगहें नई पीढ़ी को भारत के भव्य इतिहास और विरासत से जोड़ने का काम करती हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को भारत की जड़ों से जोड़कर उन्हें भारतीय संस्कृति की जादुगारी दिखाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
Archaeological tourist places in india connecting new generation with ancient culture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Jul 12, 2026 | 04:42 PMG4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी
Jul 12, 2026 | 04:37 PMरिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PMमहाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
Jul 12, 2026 | 04:31 PMपुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMCOVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM










