दिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
Birthday Celebration on Road : दिल्ली की व्यस्त सड़क पर कुछ युवकों ने बीच सड़क जन्मदिन मनाते हुए ट्रैफिक रोक दिया। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Road Blocked For Birthday Celebration : दिल्ली की एक व्यस्त सड़क पर जन्मदिन मनाने का तरीका सोशल मीडिया पर भारी चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क के बीचोंबीच गाड़ियों पर चढ़कर जश्न मना रहे हैं।
कई लोग वाहनों की छत पर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं, जबकि सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया गया है। इस वजह से ट्रैफिक रुकता हुआ नजर आया और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे सार्वजनिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।
Babarpur, Delhi@DelhiPolice @dtptraffic @gupta_rekha
Viral video: wasn’t aware that one can block public roads for birthday celebrations and cause inconvenience to others. Also the “POLICE STROBE LIGHT ON TOP OF THAR”. pic.twitter.com/9RLK6udvyS — Harshvardhan Hooda (@Harshvardh46537) May 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
ममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल
दुकान से चूड़ी उठाकर आराम से निकली महिला, कैमरे में कैद हुई पूरी हरकत; CCTV फूटेज वायरल
ट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल
बीच सड़क पर गाड़ी रोक मनाया बर्थ-डे
यह वीडियो एक्स पर तेजी से शेयर किया गया, जहां एक यूजर ने दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग को टैग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर ऐसी हरकतों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। पोस्ट में दावा किया गया कि वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था।
क्लिप में कुछ युवक लग्जरी गाड़ियों के ऊपर चढ़कर जश्न मनाते दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं बल्कि हादसे का कारण भी बन सकते हैं। कई यूजर्स ने इसे दूसरों के समय और सुविधा का अनादर बताया।
ये खबर भी पढ़ें : ममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी मांगी
वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी। आधिकारिक अकाउंट से कमेंट करते हुए घटना की तारीख और समय की जानकारी मांगी गई, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त जुर्माना लगाया जाए, जिससे दोबारा कोई सार्वजनिक सड़क को निजी पार्टी स्थल न बना सके। यह घटना एक बार फिर बताती है कि सोशल मीडिया लाइक्स और वायरल होने की चाह में कुछ लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
