- Hindi News »
- Viral »
- Delhi Police Dhurandhar Video Drug Awareness
धुरंधर फिल्म के सीन का क्रिएटिव इस्तेमाल, दिल्ली पुलिस ने मजेदार वीडियो से दी ड्रग्स पर चेतावनी
Delhi Police Dhurandhar Video दिल्ली पुलिस ने अक्षय खन्ना की फिल्म Dhurandhar के वायरल सीन का इस्तेमाल कर ड्रग्स के खिलाफ एक मजेदार लेकिन मजबूत संदेश वाला वीडियो जारी किया, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया)
Drug Awareness Viral Video : दिल्ली पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी क्रिएटिविटी के लिए खूब चर्चा में है। ट्रेंड को फॉलो करते हुए वह अक्सर जरूरी मैसेज को मजेदार और दिलचस्प तरीके से पेश करती है। इस बार उन्होंने अक्षय खन्ना की फिल्म Dhurandhar के एक वायरल सीन का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाला वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में ‘रहमान डकैत’ वाले उनके स्टाइलिश सीन को दिखाया गया है और उसके बाद उनकी एक पुरानी फिल्म का दृश्य जोड़ा गया है, जिसमें वे जमीन पर गिरे हुए और उठने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। इन दोनों शॉट्स के जरिए दिल्ली पुलिस ने बताया कि ड्रग्स इंसान को बाहर से ‘कूल’ दिखने का धोखा दे सकता है, लेकिन हकीकत में वह व्यक्ति खुद को संभालने लायक भी नहीं रहता।
Drug’s high might feel real, but it’s an illusion.
Don’t trade your truth for a moment’s delusion!#akshayekhanna#Dhurandhar#trendingreels#trend#DPUpdates pic.twitter.com/WhtfwB4WCq — Delhi Police (@DelhiPolice) December 10, 2025
दिल्ली पुलिस की क्रिएटिविटी
वीडियो का कॉन्सेप्ट दो स्थितियों को दिखाता है- पहली, जब ड्रग्स लेने वाला व्यक्ति खुद को बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट समझता है, जैसे फिल्म में अक्षय खन्ना का कैरेक्टर। दूसरी स्थिति असलियत की है, जहां ड्रग्स का असर व्यक्ति को कमजोर और लाचार बना देता है। दिल्ली पुलिस ने इस अंतर को बहुत ही मजेदार और रिलेटेबल अंदाज में दिखाया है।
सम्बंधित ख़बरें
“ऑस्ट्रेलिया मत आओ…” कहकर शुरू किया वीडियो, फिर बताई ₹40 हजार रोज कमाने की कहानी
विदेशी मां ने बताए भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे, वीडियो ने जीता दिल
₹1000 की चाय और रॉल्स रॉयस की सवारी! ‘डीलक्स भैयाजी’ का अनोखा बिजनेस हुआ वायरल
भारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
खास बात यह है कि Dhurandhar फिल्म का वह 2 सेकंड का वायरल डांस और अक्षय खन्ना का स्वैग भी इस वीडियो का हिस्सा है, जिसे लोग पहले से ही काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस का यह मैसेज और भी प्रभावी हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : बुजुर्ग की मासूमियत का वीडियो वायरल, कलेक्टर से ही बोले- मुझे कलेक्टर साहब से मिलना है
यूजर्स ने कहा- दिल्ली पुलिस की मार्केटिंग स्किल सबसे बेस्ट
दिल्ली पुलिस का यह वीडियो पोस्ट होने के सिर्फ दो दिनों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। X पर इसे 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 4,500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा- “दिल्ली पुलिस की मार्केटिंग स्किल सबसे बेस्ट है”, तो एक यूजर ने मजाक में कहा- “ऑफिस में गाना सुनने का बढ़िया तरीका मिल गया!”
पुलिस ने वीडियो के साथ एक मजबूत मैसेज भी दिया- “ड्रग्स का नशा भले ही वास्तविक लगे, लेकिन यह केवल भ्रम है। अपने सच को क्षण भर के इस भ्रम के लिए मत बेचो।” यह कैंपेन न सिर्फ मजेदार है बल्कि युवाओं को जागरूक करने का एक प्रभावशाली तरीका भी बन गया है।
Delhi police dhurandhar video drug awareness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Apr 17, 2026 | 04:00 AMChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Apr 17, 2026 | 03:07 AMVaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM














