दिल्ली छोड़ मनाली में बस गया युवक, Blinkit का ऑर्डर लेने के लिए 1 किमी पैदल उतरना पड़ता है; वीडियो वायरल
Blinkit Delivery Manali : दिल्ली छोड़कर मनाली में बसे एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह दिखाता है कि Blinkit का ऑर्डर लेने के लिए उसे पहाड़ी से करीब एक किलोमीटर नीचे उतरना पड़ता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Manali Viral Video : शहरों की भागदौड़ छोड़कर पहाड़ों में बसने का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन वहां की जिंदगी अपनी अलग चुनौतियां भी लेकर आती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली से मनाली शिफ्ट हुए एक युवक ने दिखाया कि पहाड़ों में रहने के दौरान रोजमर्रा की सुविधाएं हासिल करना भी आसान नहीं होता। Blinkit से सामान मंगाने के लिए उसे अपने घर से करीब एक किलोमीटर नीचे पैदल उतरना पड़ता है।
मनाली में Blinkit का ऑर्डर लेने 1 किमी चलना पड़ा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @dhruv_franky नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो में अखिल ध्रुव अपने पहाड़ी घर में बैठे होते हैं, तभी उन्हें Blinkit से ऑर्डर डिलीवरी का नोटिफिकेशन मिलता है। इसके बाद वह खड़ी ढलानों और सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए उस स्थान तक पहुंचते हैं, जहां डिलीवरी पार्टनर उनका इंतजार कर रहा होता है। वीडियो पर लिखा गया है, “मैंने पहाड़ की चोटी पर अपना Blinkit कैसे पाया।”
रास्ते में वह पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं, जानवरों को दुलारते हैं और अपने पालतू के साथ समय बिताते हुए नीचे पहुंचते हैं। डिलीवरी पार्टनर से हाथ मिलाकर वह अपना पार्सल लेते हैं और फिर करीब 15 मिनट की कठिन चढ़ाई कर वापस अपने घर पहुंचते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक दिल्लीवासी की नज़र से मनाली का जीवन।”
ये खबर भी पढ़ें : पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
वीडियो पर Blinkit समेत यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। Blinkit ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया, “यह चरम सीमा है?” जिस पर युवक ने जवाब दिया कि “जब यह आपके आधिकारिक पेज पर आएगा, तब मैं इसे चरम सीमा मानूंगा।” बाद में Blinkit ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी रीपोस्ट किया।
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “अच्छा लगा कि अब Blinkit पहाड़ी इलाकों तक भी पहुंच गया है।” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे भी ऐसी ही समस्याएं चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पहाड़ों वाली जिंदगी जीने का सपना और बढ़ गया।” वहीं एक अन्य ने युवक के व्यवहार की तारीफ करते हुए लिखा, “डिलीवरी पार्टनर से पहले हाथ मिलाना आपकी विनम्रता दिखाता है।”
