Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मेरी छोटी बहन की तरह छोड़ूंगा’, कैब ड्राइवर की बातों ने जीता दिल; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर ज

Cab Driver Viral Video : दिल्ली से गुरुग्राम जा रही एक महिला यात्री को लेकर कैब ड्राइवर के व्यवहार ने दिल जीत लिया। ड्राइवर ने खुद अपना पता दिखाने और यात्री को छोटी बहन की तरह छोड़ने का भरोसा दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 22, 2026 | 10:21 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Woman Safety Viral Video : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर कैब यात्रा के दौरान चिंता बनी रहती है, खासकर जब सफर रात का हो या यात्री अकेली हो। ऐसे में एक कैब ड्राइवर का व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में ड्राइवर ने जिस तरह महिला यात्री और उसके परिवार को भरोसा दिलाया, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। यह वीडियो दिल्ली से गुरुग्राम के बीच बुक की गई एक कैब राइड का बताया जा रहा है, जिसे लक्ष्य मेहता नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

A girl booked a cab at night from Delhi to Gurgaon. Her brother walked her to the cab and was asking her to keep updating him on the phone. CAB DRIVER: Take a picture of my number and address; it’s written outside the car. She is my sister too. GIRL: Family worries. Thank you,… pic.twitter.com/aRjUJUo9cF — Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) June 21, 2026

सम्बंधित ख़बरें

MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों में जमकर मारपीट, चप्पुओं से एक-दूसरे पर किए वार; वीडियो वायरल

लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO

हवा में रोमांस या लापरवाही? पायलट ने पैराग्लाइडिंग के दौरान पेड़ से पत्ते तोड़कर महिला को दिया

कैब ड्राइवर ने महिला यात्री के लिए बोली दिल जीतने वाली बात

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कैब में बैठने वाली होती है, जबकि उसका भाई उसे छोड़ने आया होता है। बहन की सुरक्षा को लेकर भाई थोड़ा चिंतित नजर आता है। तभी कैब ड्राइवर आगे बढ़कर कहता है, “आप मेरे एड्रेस की फोटो ले लो, गाड़ी पर बाहर लिखा हुआ है।”

इसके बाद वह लड़की और उसके भाई को भरोसा दिलाते हुए कहता है, “मैं इसे अपनी छोटी बहन की तरह लेकर जाऊंगा, चिंता मत करो।” राइड शुरू होने से पहले पिन भी एक्सचेंज किया जाता है। ड्राइवर की यह जिम्मेदार और संवेदनशील सोच लोगों को काफी पसंद आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों में जमकर मारपीट, चप्पुओं से एक-दूसरे पर किए वार; वीडियो वायरल

लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर शहर में होने चाहिए

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग ड्राइवर की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे ड्राइवर हर शहर में होने चाहिए।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार यात्रियों में भरोसा पैदा करता है।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि केवल बातों के आधार पर किसी की नीयत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और सुरक्षा के नियमों का पालन हमेशा जरूरी है। फिर भी अधिकांश यूजर्स का मानना है कि ड्राइवर का यह सकारात्मक रवैया समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का काम करता है।

Delhi gurugram cab driver heartwarming gesture towards woman passenger viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 10:21 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.