लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग संस्थान की इमारत में भीषण आग लगने से 15 मासूम बच्चों की मौत हो गई। शवों को देख प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भावुक हुए।
- Written By: अमन मौर्या
Brajesh Pathak Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस इमारत में एक एनिमेशन कोचिंग संस्थान चल रहा था, जहां गर्मी की छुट्टियों में बच्चे कंप्यूटर एनिमेशन सीखने आते थे। अचानक भड़की इस भयानक आग और घने धुएं के कारण बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
घटनास्थल पर पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मासूमों के शवों को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए और मीडिया के सामने भावुक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।