Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों में जमकर मारपीट, चप्पुओं से एक-दूसरे पर किए वार; वीडियो वायरल

Rafting Fight Video : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:28 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tourist Rafting Operators Fight : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में कई लोग राफ्टिंग के चप्पुओं से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना ने पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यटन स्थलों पर व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऋषिकेश में राफ्टिंग कर लौटे पर्यटकों और राफ्टिंग कर्मियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, गंगा किनारे हुई मारपीट के दौरान राफ्टिंग में इस्तेमाल होने वाले चप्पुओं का भी उपयोग किया गया !! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है! पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों… pic.twitter.com/Uz0IskFUS7 — MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO

हवा में रोमांस या लापरवाही? पायलट ने पैराग्लाइडिंग के दौरान पेड़ से पत्ते तोड़कर महिला को दिया

मोबाइल की रोशनी से भगाए हजारों कीड़े, देसी जुगाड़ देखकर लोग बोले- ‘इस भाई को NASA भेजो’

मोबाइल लेकर छत पर चढ़ा बंदर, फ्रूटी के बदले लौटाया फोन; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘नो कैश, ओनली जूस’

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों के बीच हुई मारपीट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। हालांकि उस समय किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, टिहरी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने झड़प में शामिल चार लोगों की पहचान की और उनके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की। यह धारा सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्थित और अनुचित व्यवहार से संबंधित है। इसके अलावा संबंधित लोगों से लिखित माफीनामा भी लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : हवा में रोमांस या लापरवाही? पायलट ने पैराग्लाइडिंग के दौरान पेड़ से पत्ते तोड़कर महिला को दिया

पुलिस ने कहा- पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता

पुलिस का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि पर्यटन स्थलों पर कानून-व्यवस्था भंग करने या पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि ऋषिकेश और आसपास के राफ्टिंग क्षेत्रों से समय-समय पर पर्यटकों और राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच विवाद की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों से राज्य की पर्यटन छवि प्रभावित होने की आशंका रहती है। पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों से जिम्मेदारी और संयम के साथ व्यवहार करने की अपील की है।

Uttarakhand tehri garhwal rafting tourists operators fight viral video police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 09:28 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.