MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Vidisha Water Crisis: मध्य प्रदेश के विदिशा में जल संकट गहराता जा रहा है। नलों से बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। प्रशासन की लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है।
- Written By: अमन मौर्या
Contaminated Water Supply MP: मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में इन दिनों भीषण जल संकट के साथ-साथ दूषित पानी की आपूर्ति ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के सुभाष नगर, वार्ड नंबर 30, 31, 32 और 33 सहित कई इलाकों में पिछले 15-20 दिनों से नलों के जरिए बदबूदार, गंदा और कीड़े युक्त पानी आ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फिल्टर प्लांट से पानी साफ किए बिना सीधे नदी का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।
प्रशासन और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले को बढ़ता देख मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के बाद टंकियों की सफाई कराई जा रही है और पानी में क्लोरिनेशन बढ़ाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर की डोजिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही, ट्रांसफार्मर जलने के कारण बाधित हुई सप्लाई को ठीक करने का प्रयास जारी है।