Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोई पूछे क्या चल रहा है? तो ‘फॉग’ नहीं, ये वीडियो दिखा दीजियेगा, इंटरनेट पर वायरल है

Delhi Fog Cricket Match दिल्ली में AQI 500 पार और विजिबिलिटी शून्य होने के बीच क्रिकेट मैच का मजेदार वीडियो वायरल, बॉलर को नहीं दिखा बैट्समैन।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Dec 16, 2025 | 06:44 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Fog Viral Video : दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है। एक तरफ हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है तो दूसरी तरफ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है।

वहीं आईटीओ, राजघाट और आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस गंभीर हालात को मजाकिया अंदाज में दिखाता है।

घने कोहरे में क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घने कोहरे के बीच दो टीमें क्रिकेट मैच खेल रही हैं। बॉलर रन-अप लेकर दौड़ता तो है, लेकिन गेंद फेंकने से पहले ही रुक जाता है। वजह साफ है- धुंध इतनी घनी है कि बॉलर को सामने खड़ा बैट्समैन दिखाई ही नहीं देता और बैट्समैन को भी अंदाजा नहीं होता कि गेंद कहां से आएगी।

इस दौरान विकेटकीपर हंसते हुए बॉलर से कहता है, “आराम से फेंकना, कुछ दिख नहीं रहा।” वीडियो में खिलाड़ियों की हंसी-मजाक के बीच दिल्ली के कोहरे की गंभीर सच्चाई भी झलकती है।

ये खबर भी पढ़ें : फुटबॉल, फाइट और फुल मसाला! मेसी के भारत दौरे के बीच मिथुन दा की पुरानी क्लिप वायरल

यूजर्स ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई फॉग लैंप ऑन कर ले।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “हमला तो अचानक होगा।” किसी ने लिखा, “ये क्रिकेट नहीं, दिल्ली का फॉग टेस्ट मैच है।”

कई यूजर्स ने इसे दिल्ली की सर्दियों की पहचान बताते हुए कहा कि यहां कोहरा अब आम बात हो गई है। हालांकि हंसी-मजाक के पीछे यह वीडियो एक बड़ी चिंता भी दिखाता है- खराब हवा और घना कोहरा न सिर्फ खेल बल्कि आम जिंदगी के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।

Delhi fog cricket match viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 06:44 PM

Topics:  

  • Delhi Air Quality
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.