33 सेकंड में पीछे से आई मौत! स्कूल से लौट रहे 4 बच्चों को कुचला, देखिए दर्दनाक CCTV फुटेज

Wardha School Students Accident वर्धा के सेलू में ट्यूशन से घर लौट रहे 4 स्कूली छात्रों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पूरी घटना CCTV में कैद, सभी घायल अस्पताल में भर्ती।
Four school students were seriously injured after being hit by a speeding car in Selu, Wardha, with the incident captured on CCTV.
CCTV फूटेज के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Selu Road Accident : महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लड़कियों समेत 4 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब सभी छात्र ट्यूशन क्लास खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे।

रोजमर्रा की तरह सड़क किनारे चल रहे इन बच्चों को क्या पता था कि कुछ ही पलों में उनकी खुशियां मातम में बदल जाएंगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला।

तेज रफ्तार बेकाबू कार ने अचानक बच्चों को टक्कर मारी

यह भीषण दुर्घटना सेलू पुलिस स्टेशन रोड पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने अचानक बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों छात्र उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में आती है और बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश करता नजर आता है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों की मदद की। लोगों ने बिना देरी किए चारों बच्चों को उठाया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायल छात्रों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि स्कूल और ट्यूशन इलाकों में स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बच्चों की जान बचाई जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com