दिल्ली की सड़क पर एक बाइक पर 6 लड़के सवार, वीडियो देख लोग भड़के; कार्रवाई की मांग की
Delhi Traffic Bike Stunt दिल्ली की व्यस्त सड़क पर एक बाइक पर 6 लड़कों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Traffic Rule Violation Viral Video : दिल्ली की सड़कों पर रोज़ाना कई तरह के नज़ारे देखने को मिलते हैं, लेकिन 12 दिसंबर को सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरानी और गुस्से दोनों से भर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @sarviind नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आती हैं। वीडियो एक व्यस्त सड़क का है, जहां बगल से बसें और अन्य भारी वाहन गुजर रहे हैं।
इसी भारी ट्रैफिक के बीच एक बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे छह लड़के सवार दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि बाइक स्पलेंडर जैसी साधारण मोटरसाइकिल है, जो सामान्य तौर पर दो लोगों के लिए बनी होती है। इतनी भीड़ के बावजूद बाइक सड़क पर बेधड़क दौड़ती नजर आती है, जो किसी भी पल बड़े हादसे में बदल सकती थी।
यह दिल्ली है। यहां कुछ भी हो सकता है। एक बाइक पर 6 बैठना बड़ी उपलब्धि है। इसलिए विक्ट्री साइन दिखाकर, हाथ हिलाकर अभिवादन तो बनता है। बाकी पुलिस जाने। pic.twitter.com/6wtHLjUdHB — Arvind Sharma (@sarviind) December 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
‘महीने के 50 हजार कमाता हूं…’ 9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में दिखता है कि एक कार सवार इस खतरनाक नजारे को देखकर हैरान रह जाता है और तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर देता है। वह कार का शीशा नीचे करके चिल्लाता है, “हेलो भाई… हेलो!” लेकिन नियम तोड़ रहे लड़कों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। कैमरा देखते ही बाइक पर पीछे लटका लड़का और बीच में फंसा उसका साथी खुशी से चिल्लाने लगते हैं।
इतना ही नहीं, उनमें से एक लड़का विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी इस हरकत पर गर्व करता नजर आता है। उनके चेहरे पर न तो डर दिखता है और न ही किसी तरह की शर्म। यह नजारा देखकर साफ लगता है कि उन्हें अपनी और दूसरों की जान की कोई चिंता नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : पानीपुरी स्टॉल पर लगा ‘Boys Not Allowed’ बोर्ड, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी मजेदार बहस
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। 8 हजार से ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो पर यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। कमेंट सेक्शन में लोगों ने व्यंग्य के जरिए गुस्सा निकाला। किसी ने लिखा कि इन्हें गणतंत्र दिवस पर ‘पद्मश्री’ दे देना चाहिए, तो किसी ने कहा कि चालान नहीं, सीधे लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।
हालांकि मजाकिया टिप्पणियों के पीछे एक गंभीर सच्चाई छिपी है। यह हरकत किसी स्टंट या एडवेंचर से ज्यादा मौत को दावत देने जैसी है। बाइक के टायर दबे हुए नजर आते हैं और आसपास भारी वाहन चल रहे हैं। ऐसे में हल्का सा संतुलन बिगड़ता तो छह लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सड़क पर लापरवाही सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती है।
