कोर्ट मैरिज के बाद घर लौटा बेटा तो पिता ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे, वायरल VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां बेटा कोर्ट मैरिज के बाद घर लौटा, तो पिता ने ऐसा स्वागत किया, जिससे दुल्हन भी कांप गई। पिता ने बेटे पर जमकर लात-घूंसे और डंडे बरसा दिए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Court Marriage Viral Video: सपनों में कोर्ट मैरिज एक फिल्मी सीन जैसा लगता है, दुल्हन संग प्रेमी, हाथ में कागज और उम्मीदों से भरी आंखें। लेकिन जब यही सीन असल जिंदगी में होता है, तो क्लाइमैक्स कुछ अलग ही निकलता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां बेटे को लगा था कि कोर्ट मैरिज के बाद घरवालों की नाराजगी खत्म हो जाएगी, लेकिन पिताजी ने तो ऐसा स्वागत किया कि दुल्हन भी कांप गई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक युवक, अपनी नई नवेली दुल्हन और एक वकील को साथ लेकर घर लौटता है। हाथ में स्टाम्प पेपर, चेहरे पर गर्व और दिल में उम्मीद थी कि अब पापा मान जाएंगे। लेकिन जैसे ही पिता की नजर पड़ी, प्यार नहीं, बल्कि गुस्से की लाठी बरसने लगी। उन्होंने ना सवाल पूछा, ना जवाब सुना, सीधे बेटे को पीटना शुरू कर दिया।
कोर्ट मैरिज किए बेटे पर आग बबूला हुए पिता
बेटा बार-बार गिड़गिड़ाता रहा, “पापा, माफ कर दीजिए,” लेकिन पिता का गुस्सा किसी तूफान की तरह थमने का नाम नहीं ले रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं, पिता ने बेटे को घर के अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया। वहीं वकील साहब ने भी उस लड़के के पिता को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन पिताजी ने उनकी भी एक ना सुनी। स्टाम्प पेपर को फाड़कर हवा में उड़ा दिए और वकील को भी लताड़ने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
मां बाप के भी कुछ सपने है, समाज है, अरमान है और सम्मान है । लेकिन आजकल कुछ युवा अपने मन की ही करते है जिसके कारण मां बाप आहत होते है इस वीडियो में पिता ने सही किया या गलत ये आप लोग बताएं। pic.twitter.com/yjgy1KuQrc — Mr Tiwari 🇮🇳 (@MrTiwaria) August 3, 2025
ये भी पढ़ें- अपने ही इलाके में हो गई केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की फजीहत, वायरल हुआ VIDEO
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने दिए जमकर रिएक्शन
बेचारी दुल्हन, जो शादी के बाद नए रिश्तों की शुरुआत के ख्वाब लेकर आई थी, कमरे के कोने में सहमी खड़ी रह गई। उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि ससुराल में पहला दिन ऐसा तूफानी होगा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
हालांकि, यह वीडियो @MrTiwaria नाम के एक्स यूजर ने इसे शेयर किया और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। कुछ लोग इसे असली घटना बता रहे हैं, तो कुछ इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा करार दे रहे हैं। साथ ही लोग वीडियो देख कह रहे हैं कि सिर्फ व्यूज बटोरने का जरिया है।
