-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Jyoti From Travel With Joe Turned Out To Be A Spy Betraying The Country Through Social Media And Sharing The Information
‘ट्रैवल विद जो’ की ज्योति निकली जासूस? सोशल मीडिया के जरिए कर रही थी देश से गद्दारी
- Written By: सिमरन सिंह
सोशल मीडिया पर अपने ट्रैवल व्लॉग्स के जरिए मशहूरज्योति मल्होत्रा गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में गिरफ्त की गई है। ट्रैवल ब्लॉग के जरिए लाखों फॉलोअर्स बनााने वाली ने अपने ही सोशल मीडिया से जासूसी की है।

ज्योति ने सोशल मीडिया से की देश के साथ गदारी। (सौ. YouTube Tumbnail)
हरियाणा की रहने वाली और सोशल मीडिया पर अपने ट्रैवल व्लॉग्स के जरिए मशहूर हुईं ज्योति मल्होत्रा अब एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में गिरफ्त में आ गई हैं। ट्रैवल ब्लॉग ‘Travel with Jo’ के जरिए लाखों फॉलोअर्स बनाने वाली ज्योति को पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया बना था जासूसी का ज़रिया
‘ट्रैवल विद जो’ चैनल से पहचान बनाने वाली ज्योति सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों की यात्रा का अनुभव साझा करती थीं। लेकिन जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने ट्रैवल व्लॉगर की पहचान की आड़ में भारत की संवेदनशील जानकारियों को एकत्र किया और उन्हें पाकिस्तान तक पहुंचाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया सिर्फ कमाई का माध्यम नहीं बल्कि उनके लिए जासूसी का उपकरण बन चुका था।
टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट बने थे टूल
पुलिस रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्योति टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रही थीं। ये ऐप्स एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन के लिए जाने जाते हैं और इन्हीं के जरिए वह खुफिया सूचनाएं छिपाकर भेजती थीं। वह खास लोगों से संपर्क कर बातचीत में संवेदनशील जानकारियां हासिल करती थीं, जिन्हें गोपनीय रूप से साझा किया जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
पाकिस्तान यात्रा और संदिग्ध वीडियो
6 मार्च को यूट्यूब पर डाली गई उनकी पाकिस्तान यात्रा की वीडियो अब शक के घेरे में है, जिसे 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो और इंस्टाग्राम पोस्ट्स में पाकिस्तान से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गई थीं, जिस पर कई फॉलोअर्स ने सवाल भी उठाए थे।
सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सख्ती
इस खुलासे के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। एजेंसियां यह जांच रही हैं कि क्या ज्योति अकेले काम कर रही थीं या किसी नेटवर्क का हिस्सा थीं। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियों को उजागर करता है। ज्योति की गिरफ्तारी एक कड़ी चेतावनी है कि डिजिटल दुनिया में हर पॉपुलर चेहरा भरोसे के लायक नहीं होता।
Jyoti from travel with joe turned out to be a spy betraying the country through social media and sharing the information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMउज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF
Jul 03, 2026 | 02:20 PMमहिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
Jul 03, 2026 | 02:18 PMमहाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक
Jul 03, 2026 | 02:14 PMSalman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMनितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
Jul 03, 2026 | 02:12 PMकपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














