-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Hookah Bar Rape And Video Blackmail Case Shocks Badaun
हुक्का बार में ‘गंदा काम’, VIDEO रिकॉर्डिंग और रेप, बदायूं से आया सनसनीखेज मामला
- Written By: अभिषेक सिंह
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी अरबाज ने खुद को शिवम उर्फ बॉबी बताकर एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से ‘लव जिहाद’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर यौन शोषण कर उसे धर्म परिवर्तिन के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर नाबालिग को दोस्ती के जाल में फंसाया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अरबाज के रूप में हुई है, जो पहले हुक्का बार चलाता था। उसका हुक्का बार 2022 में बंद हो गया था। अरबाज फिलहाल फरार है। एसएसपी बृजेश सिंह के निर्देश पर शनिवार को सदर कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
शिवम उर्फ बॉबी बताया नाम
मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जुलाई 2022 में जब वह पहली बार अरबाज से मिली थी, तो उसने अपना नाम ‘शिवम उर्फ बॉबी’ बताया था और उसकी कलाई पर लाल धागा बंधा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
सितंबर 2022 में हुई थी दोस्ती
शिकायत के अनुसार, समय के साथ उसने लड़की से दोस्ती कर ली और सितंबर 2022 में उसे दिल्ली ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि अरबाज ने इन हमलों का वीडियो बनाया और लड़की के इस्लाम धर्म न अपनाने पर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी।
हुक्का बार में होता था ‘गंदा काम’
एफआईआर में यह भी खुलासा हुआ है कि अब बंद हो चुके हुक्का बार के कई लोगों ने कथित तौर पर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया, उन्हें नशीला पदार्थ दिया, उनके वीडियो बनाए और यौन व मानसिक शोषण के लिए उन्हें धमकाया और ब्लैकमेल किया गया।
लड़की ने SSP से की शिकायत
इस साल 16 जुलाई को, अरबाज ने कथित तौर पर लड़की को रोका, उसके साथ मारपीट की और कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी। लड़की ने सदर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया, जिसने आरोपी को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया, लेकिन आधे घंटे के भीतर उसे रिहा कर दिया। लड़की ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: उधर कांवड़ लेने गया युवक..इधर लवर के साथ फरार हो गई पत्नी, लौटकर गले लगा ली मौत!
सर्किल ऑफिसर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अरबाज पर पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह जेल भी जा चुका है। इस घटना ने एक बार फिर उन मामलों को उजागर किया है जहां निर्दोष लोगों को उनकी पहचान छिपाकर निशाना बनाया जाता है। वहीं, पुलिस अरबाज को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Hookah bar rape and video blackmail case shocks badaun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMनागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













