Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल

TTE Passenger Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कन्फर्म टिकट वाले यात्री को सिस्टम में ‘Absent’ दिखाने को लेकर TTE और यात्री के बीच बहस होती नजर आ रही है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 26, 2026 | 11:29 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TTE Passenger Argument Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन यात्रा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यात्रियों के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक यात्री दावा करता नजर आता है कि उसके पास कन्फर्म टिकट होने के बावजूद उसे सिस्टम में ‘Absent’ यानी अनुपस्थित दिखा दिया गया।

इसके बाद यात्री और ट्रेन के टीटीई के बीच बातचीत शुरू होती है, जो धीरे-धीरे बहस में बदल जाती है। इस घटना के बाद लोग रेलवे सिस्टम और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।

असुविधा के लिए खेद है।टिकट आवंटन, TTE व्यवहार या सीट से जुड़ी किसी भी अनियमितता की जांच के लिए कृपया अपना PNR नंबर, ट्रेन संख्या, यात्रा तिथि और संबंधित विवरण करें।आप अपनी शिकायत सीधे https://t.co/AmJ5X4ydf8 पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। — RailwaySeva (@RailwaySeva) May 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

हवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान

गुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार

Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है

MP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक

टीटीई ने यात्री के कंफर्म टिकट को बताया एबसेंट

वीडियो में यात्री टीटीई से पूछता है कि कन्फर्म टिकट होने के बावजूद उसे अनुपस्थित कैसे दिखाया गया। इस पर टीटीई जवाब देता है कि अब अगर जानकारी दोबारा सिस्टम में डालने की कोशिश भी की जाए तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा।

जब अन्य यात्री कारण पूछते हैं तो टीटीई कहता है कि यह सिस्टम से जुड़ा मामला है और वह इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। बातचीत के दौरान टीटीई यात्री को शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी देता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान

रेलवे ने यात्री से जांच के लिए मांगी जानकारी

रेलवे नियमों के अनुसार कुछ परिस्थितियों में यात्री को ‘Absent’ मार्क किया जा सकता है, जैसे यदि यात्री बोर्डिंग स्टेशन से समय पर यात्रा शुरू नहीं करता, टिकट वेरिफिकेशन नहीं हो पाता या सिस्टम अपडेट में तकनीकी समस्या आ जाती है। हालांकि ऐसे मामलों में यात्री रेलवे हेल्पलाइन या शिकायत पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकता है।

वायरल पोस्ट पर भारतीय रेलवे की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है, जिसमें यात्रियों से PNR नंबर, ट्रेन संख्या और यात्रा संबंधी जानकारी साझा करने को कहा गया है ताकि मामले की जांच की जा सके। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे तकनीकी समस्या बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Confirmed ticket passenger marked absent tte response video goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 11:29 AM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.