चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने सरकारी सिस्टम पर जताया भरोसा, साढ़े तीन साल की बेटी का आंगनवाड़ी में कराया एडमिशन
Chitrakoot DM : चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी सिया का आंगनवाड़ी में दाखिला कर सरकारी व्यवस्था पर भरोसे का मजबूत संदेश दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Anganwadi Admission : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में डीएम अधिकारी पुलकित गर्ग ने ऐसा कदम उठाया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। डीएम गर्ग ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी सिया का एडमिशन आंगनवाड़ी केंद्र में करवाया है।
यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब सरकारी योजनाओं और संस्थानों को लेकर आम लोगों में अक्सर संदेह देखने को मिलता है। डीएम का यह कदम न सिर्फ व्यक्तिगत निर्णय है, बल्कि सरकारी सिस्टम पर भरोसे का मजबूत संदेश भी देता है।
#UttarPradesh: IAS Pulkit Garg is the District Magistrate of #Chitrakoot. He has enrolled his daughter, Siya, in a government-run Anganwadi center. Siya is happily learning various activities there. This step taken by the DM will increase public trust in government schemes. pic.twitter.com/7H21uiGxQ6 — Siraj Noorani (@sirajnoorani) February 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
बेटी का वीडियो हुआ वायरल
डीएम की बेटी सिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आंगनवाड़ी में अन्य बच्चों के साथ खेलती और गतिविधियों में हिस्सा लेती नजर आ रही है।
वीडियो में सिया बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह एक्टिविटी करती दिखती है, जिसे देखकर लोग भावुक और खुश हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो दिखाता है कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शुरुआती विकास के लिए कितने जरूरी हैं।
ये खबर भी पढ़ें : फ्लाइट में अंडरवियर पहनकर मचाया हंगामा, यात्री की हरकतों से दहशत में आए लोग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
आंगनवाड़ी की अहम भूमिका, लोगों में बढ़ा भरोसा
पुलकित गर्ग के इस फैसले को एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के प्रति भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य निगरानी और समाजीकरण जैसी जरूरी सेवाएं मिलती हैं।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का मानना है कि जब जिले का शीर्ष अधिकारी खुद सरकारी व्यवस्था पर विश्वास जता रहा है, तो आम जनता का भरोसा भी स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे अधिक माता-पिता अपने बच्चों का दाखिला आंगनवाड़ी में कराने के लिए प्रेरित होंगे।
