चिराग पासवान ने कट्टो गिलहरी पर लगाए ठुमके...सोशल मीडिया पर छा गया VIDEO, हो रहा है वायरल

Chirag Paswan News: मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान का “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” गाने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में चिराग ने कंगना के साथ काम किया था।
Chirag Paswan Viral Video
Chirag Paswan ने 13 साल पुराने इस गाने पर लगाए ठुमके
Published on
Updated on

Chirag Paswan Viral Video: एक बार फिर “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” गाने पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। यह गाना पुराना है, लेकिन अब फिर से यूज़र्स के बीच वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब चिराग पासवान इसी गाने के कारण वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का है, जिसमें वह अपने समर्थकों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2024 में भी हुए थे वायरल

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद चिराग पासवान इसी गाने पर पहले भी वायरल हुए थे। उस चुनाव में उनकी पार्टी ने बिहार की पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इस शानदार जीत के बाद वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुए थे। अब फिर से उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 25 में से 19 सीटें जीत ली हैं। इस जीत के बाद चिराग पासवान उसी गाने पर डांस करते नजर आए। यह वीडियो पटना के किसी शादी समारोह का है, जिसमें वह समर्थकों की मांग पर मंच पर नाचते दिख रहे हैं। हालांकि, चिराग पासवान तुरंत नीचे उतरकर बैठ गए, लेकिन उनका यह डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड में फ्लॉप

चिराग पासवान ने वर्ष 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन इसके एक गाने ने खूब लोकप्रियता हासिल की। आज भी यह गाना शादी‑पार्टियों में खूब बजता है। ‘मिले न मिले हम’ के बाद चिराग पासवान ने कोई और फिल्म नहीं की। “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी…” गाने में दलेर मेहंदी की आवाज़ है।

राजनीति में हिट

एलजेपी के सांसद और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान का नाम बिहार के सियासी मंच पर तेजी से उभरते नेताओं में शामिल हो गया है। वर्तमान में वे एक केंद्रीय मंत्री हैं। बहुत ही कम समय में चिराग ने राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब वे बिहार की राजनीति में तेजी से अपना कद बढ़ा रहे हैं। हालांकि, चिराग नेता बनने से पहले अभिनेता बनने का सपना देखते थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com