Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बिजली का बिल भरवा दो…’ सड़क पर भीख मांगता दिखा ह्यूमनॉइड रोबोट, वीडियो देख लोग बोले- AI भी हो गया मजबूर!

Robot Beggar Video : चीन में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है। रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठकर लोगों से अपने बिजली बिल के लिए पैसे मांगता दिखाई दिया, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 23, 2026 | 07:47 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

China Robot Video : चीन के सिचुआन प्रांत से सामने आए एक अनोखे वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल क्लिप में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठा नजर आता है और राहगीरों से अपने बिजली बिल के लिए मदद मांगता दिखाई देता है।

आमतौर पर रोबोट्स की चर्चा उनकी उन्नत तकनीक और क्षमताओं को लेकर होती है, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। वीडियो में रोबोट के पास एक प्लेट रखी हुई दिखाई देती है, जिसमें लोग नकद पैसे डाल सकते हैं, जबकि डिजिटल भुगतान के लिए एक क्यूआर कोड भी लगाया गया है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

China’s got humanoid robots roaming the streets begging for donations to pay their “electricity bill.” Complete with speaker, tray, and QR code. Is it moving to California? Perfect training for life there. pic.twitter.com/9VTuxwkkcw — Andrew Alvarez (@theOGalv) June 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘850 रुपये में ऐसा सफर नहीं मिलेगा’, पोलिश महिला ने की वंदे भारत की तारीफ; विदेशियों को दिया खास संदेश

भारत का धुंधला और अमेरिका का नीला आसमान! वायरल वीडियो ने छेड़ी प्रदूषण और विकास पर नई बहस

सदन में रील स्टार का रियल अवतार! CM विजय ने स्टालिन की मिमिक्री कर लूट ली महफिल, VIDEO वायरल

कॉर्पोरेट जॉब की चमक के पीछे की सच्चाई! CA ने दिखाया वीकेंड वर्क कल्चर, वीडियो देख छिड़ी बहस

चीन में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो वायरल

एक्स पर @theOGalv नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में रोबोट एक घुटने पर बैठकर दोनों हाथ जोड़ता और लोगों की ओर झुकता दिखाई देता है। उसके पास लगे एलईडी बोर्ड और लाउडस्पीकर पर बार-बार संदेश चल रहा है, “रिचार्ज करने के लिए पैसे नहीं हैं” और “कृपया बिजली के बिल में मदद करें।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रोबोट यूनिट्री जी1 मॉडल है, जिसे चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री ने विकसित किया है। इसी कंपनी का एक अन्य रोबोट इस साल इक्वाडोर के चिम्बोराज़ो ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने के कारण भी चर्चा में आया था। वीडियो में कुछ लोग रोबोट के सामने पैसे डालते और क्यूआर कोड स्कैन करते हुए भी दिखाई देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ‘850 रुपये में ऐसा सफर नहीं मिलेगा’, पोलिश महिला ने की वंदे भारत की तारीफ; विदेशियों को दिया खास संदेश

अब रोबोट भी भिखारियों की नौकरी छीनने लगे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब रोबोट भी भिखारियों की नौकरी छीनने लगे हैं, जबकि कुछ ने कहा कि लगता है एआई का दुनिया पर कब्जा करने का प्लान फिलहाल टल गया है। वहीं कई लोगों ने इसे मार्केटिंग स्टंट या परफॉर्मेंस आर्ट का हिस्सा बताया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजिंग, चेंगदू और फ़ूज़ौ जैसे शहरों में भी ऐसे “रोबोट भिखारी” पहले देखे जा चुके हैं। इस बीच दुनिया भर में ह्यूमनॉइड रोबोट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और उद्योग, स्वास्थ्य सेवा तथा घरेलू कार्यों में उनकी भूमिका बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह वायरल वीडियो तकनीक और मनोरंजन का एक दिलचस्प मिश्रण बनकर सामने आया है।

China humanoid robot begging for electricity bill unitree g1 viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 07:47 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.