Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत का धुंधला और अमेरिका का नीला आसमान! वायरल वीडियो ने छेड़ी प्रदूषण और विकास पर नई बहस

India vs America Sky : भारत और अमेरिका के आसमान की तुलना करने का एक हो है। जिसमें भारत का धुंधला और अमेरिका का साफ नीला आसमान दिखाया गया है, जिसके बाद प्रदूषण और वायु गुणवत्ता को लेकर बहस शुरू हो गई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 23, 2026 | 05:58 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Clean Air Debate : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने भारत में वायु प्रदूषण और साफ वातावरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में भारत और अमेरिका के आसमान की तुलना दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत भारत की एक व्यस्त सड़क के दृश्य से होती है, जहां आसमान धुंधला और फीका नजर आता है।

वीडियो पर लिखा गया है, “पहले सोचता था कि भारत से बाहर आसमान नीला दिखता होगा।” इसके बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो शहर का दृश्य दिखाया जाता है, जहां साफ और चमकदार नीला आसमान दिखाई देता है। यही तुलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

We live in Hell pic.twitter.com/QiIZ3vqVi6 — Oxygen 💨 (@WhateverVishal) June 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सदन में रील स्टार का रियल अवतार! CM विजय ने स्टालिन की मिमिक्री कर लूट ली महफिल, VIDEO वायरल

कॉर्पोरेट जॉब की चमक के पीछे की सच्चाई! CA ने दिखाया वीकेंड वर्क कल्चर, वीडियो देख छिड़ी बहस

‘स्कूल तोड़ दूंगा…’ टीचर की डांट से भड़का नन्हा छात्र, गुस्से वाला वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Varanasi: गंगा की गोद में फिर मटन-बीयर पार्टी; वीडियो वायरल होने पर 5 गिरफ्तार, नाव भी सीज

भारत और अमेरिका के आसमान की तुलना

एक्स पर @WhateverVishal नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अमेरिका में बेहतर वायु गुणवत्ता और कम प्रदूषण के कारण आसमान अधिक साफ दिखाई देता है। वहीं कुछ लोगों ने इस तुलना को अधूरा और भ्रामक बताया।

उनका कहना है कि किसी घनी आबादी वाले भारतीय शहर की तुलना अमेरिका के अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ वाले इलाके से करना उचित नहीं है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और विकास की चुनौतियां पश्चिमी देशों से काफी अलग हैं, इसलिए दोनों की सीधी तुलना नहीं की जा सकती।

ये खबर भी पढ़ें : कॉर्पोरेट जॉब की चमक के पीछे की सच्चाई! CA ने दिखाया वीकेंड वर्क कल्चर, वीडियो देख छिड़ी बहस

बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या गंभीर

वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या को गंभीर बताया, जबकि कई यूजर्स ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की तस्वीरें साझा कर यह दावा किया कि वहां का आसमान भी उतना ही साफ और नीला दिखाई देता है।

एक यूजर ने लिखा कि “जगहें खराब नहीं होतीं, लोग उन्हें खराब बना देते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना हर देश के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो केवल आसमान की तुलना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रदूषण, शहरीकरण और टिकाऊ विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को चर्चा करने का मौका दे दिया।

India vs america sky comparison viral video pollution clean air debate social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 05:58 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.