नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Bhopal Teacher Protest: भोपाल में ट्राइबल डिपार्टमेंट में चयनित शिक्षक नियुक्ति में देरी होने से प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक ट्राइबल विभाग के ढुलमुल रवैया से आक्रोशित हैं।
- Written By: अमन मौर्या
MP Tribal Department Joining Delay News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आदिम जाति कल्याण विभाग (ट्राइबल डिपार्टमेंट) कार्यालय के बाहर सैकड़ों चयनित प्राथमिक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जुलाई 2025 की भर्ती परीक्षा पास करने और फरवरी 2026 में परिणाम आने के 5 महीने बीत जाने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि एक साथ परीक्षा होने के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग अपने चयनित अभ्यर्थियों को 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) के दिन जॉइनिंग दे रहा है, जबकि ट्राइबल विभाग ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। इससे अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति में देरी के कारण चयनित युवाओं को सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है; शादी-ब्याह के रिश्ते टूट रहे हैं और अतिथि शिक्षक के पद से हटाए जाने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द समय-सारणी जारी नहीं हुई तो प्रदेश भर के 2,200 अभ्यर्थी भोपाल में बड़ा आंदोलन करेंगे।