Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां ने अपने छोटे बच्चे को दिया iPhone, बच्चे ने लेकर झील में फेंक दिया; मां का रिएक्शन हुआ वायरल

iPhone Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बोटिंग के दौरान मां द्वारा दिया गया iPhone बच्चा झील में फेंक देता है। इसके बाद मां के चेहरे का रिएक्शन लोगों को खूब हंसा रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 18, 2026 | 08:00 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Child Throws iPhone : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक बच्चे की मासूम हरकत ने लाखों लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में एक महिला अपने बेटे के साथ झील में बोटिंग का आनंद लेती नजर आती है।

महिला लाइफ जैकेट पहनकर आराम से बैठी है और कैमरे के सामने मुस्कुराती दिखाई देती है, जबकि उसका छोटा बेटा कुछ नाराज और उदास नजर आता है। मां उसे मनाने की कोशिश करती है, लेकिन आगे जो होता है, उसकी उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।

Kid throws his mom’s iPhone into the lake during a boat ride 😂 pic.twitter.com/Bg22E4J2Vs — Tehxi (@yajnshri) June 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO

अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO

कैमरे के सामने रो पड़े ठाकरे गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे, वीडियो देख भावुक हुए नेटिजन्स; देखें VIDEO

Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज

मां ने दिया iPhone, बच्चे ने झील में फेंका

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को शांत कराने के लिए अपना iPhone थमा देती है। जैसे ही फोन बच्चे के हाथ में आता है, वह बिना किसी हिचकिचाहट के उसे सीधे झील में फेंक देता है। फोन पानी में गिरते ही महिला के चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है और उसके एक्सप्रेशन पलभर में बदल जाते हैं।

यही पल सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। वीडियो को स्लो मोशन में भी दिखाया गया है, जिसमें मां और बेटे दोनों के चेहरे के भाव साफ नजर आते हैं। जहां मां अपने फोन को डूबते हुए देखकर हैरान रह जाती है, वहीं बच्चा अपनी हरकत से खुश दिखाई देता है।

ये खबर भी पढ़ें : केशव प्रसाद की PC के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूटे भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बच्चे ने अपनी मां को सबक सिखाया क्योंकि उसने खुद लाइफ जैकेट नहीं पहनाई थी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “बाय-बाय iPhone, मां का चेहरा देखने लायक था।”

कई लोगों ने बच्चे की मासूमियत पर हंसी जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बोटिंग के दौरान बच्चे को भी लाइफ जैकेट पहनाना जरूरी है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

Child throws mothers iphone into lake during boating viral video funny reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 08:00 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.