केशव प्रसाद की PC के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूटे भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

BJP Viral Video: यूपी के कानपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के बाद अजीब नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम खत्म होने के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूट पड़े और अपनी जेबें भी भरी।
Video of BJP Workers Pocketing Cashews and Almonds at Kanpur Event Goes Viral
काजू-बादाम लेते बीजेपी कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

BJP Viral Video Kanpur: यूपी के कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के बाद अजीब नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम खत्म होते ही काजू-बादाम की प्लेटें ही लूट ली। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचे हुए काजू-बादाम से अपनी जेबें भी भरी।

स्वागत और जलपान के लिए रखे गए थे मेवे

जानकारी के मुताबिक बुधवार को डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी, जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले से मौजूद थे। इस कार्यक्रम में नेताओं के स्वागत और जलपान के लिए सूखे मेवे रखे गए थे। इसके तहत कई प्लेटों में काजू और बादाम भी रखे गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद कुछ लोग प्लेटों की ओर बढ़े और वहां रखे सूखे मेवे लेने लगे। वायरल वीडियो में कुछ लोग काजू और बादाम खाते हुए दिख रहे तो कुछ अपनी जेबों में भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम के बाद कई लोगों ने मुट्ठी भर कर काजू बादाम से अपने कुर्ते की जेब में भरी तो किसी ने पैंट तो किसी ने शर्ट की जेब में भरे।

अनुशासित पार्टी बीजेपी कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल

बता दें कि देश के सबसे अनुशासित पार्टी बीजेपी के कार्यक्रम के बाद की लूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग बड़े ही मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी आधिकारिक बयान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

केशव प्रसाद मौर्य का कानपुर दौरा

बता दें कि बुधवार को लूट का यह वीडियो केशव प्रसाद मौर्य के कानपुर दौरा का है। इस दौरान एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जिस हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। वहां पर बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले से ही मौजूद थे। डेप्युटी सीएम के स्वागत और नाश्ते के लिए कई प्लेटों में काजू-बादाम रखा गया था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से काजू बादाम की प्लेटों की तरफ बढ़े और कुछ लोग खाने के साथ ही अपनी जेब में काजू बादाम भरने लगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल के अजीब सी स्थिति पैदा हो गई। यह हरकत देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com