मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Police Uniform Controversy: वर्दी पहनकर मुहर्रम में तलवारबाजी पर कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में कांवड़ उठाने पर क्यों नहीं? सोशल मीडिया पर दोहरे मापदंड को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है।
- Written By: अमन मौर्या
Muharram VS Kanwar Yatra Viral Video: खाकी वर्दी में धार्मिक आयोजनों से जुड़ी दो अलग-अलग तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। एक तस्वीर में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस अधिकारी वर्दी में हाथ में तलवार लहराता नजर आ रहा है, विवाद बढ़ने पर विभागीय कार्रवाई भी हुई। वहीं, दूसरी तस्वीर में सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान एक पुलिस अधिकारी वर्दी पहनकर कांवड़ लेकर दौड़ते दिख रहा है।
वायरल वीडियो की तुलना करते हुए इंटरनेट यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष का मानना है कि वर्दी की निष्पक्षता और मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस पर सभी धर्मों के सार्वजनिक आयोजनों में एक ही नियम लागू होना चाहिए। वहीं, दूसरे पक्ष का तर्क है कि दोनों मामलों का संदर्भ अलग है; कांवड़ लेकर दौड़ना आस्था और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन था, जबकि मुहर्रम में शस्त्र का प्रदर्शन अलग स्वरूप का था।