चंडीगढ़ में ‘लिकर लंगर’ बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Liquor Langar Viral Video : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में शराब की दुकान के बाहर खुलेआम शराब परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chandigarh Liquor Controversy : चंडीगढ़ में एक अनोखी प्रचार गतिविधि अब विवाद का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेक्टर-9 मार्केट के बाहर कुछ लोग खुलेआम शराब परोसते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में लोग बर्फ के गोले जैसे स्नैक्स पर शराब डालकर उन्हें लोगों में बांटते नजर आए। इस घटना को सोशल मीडिया यूजर्स ने “लिकर लंगर” नाम देना शुरू कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। सार्वजनिक जगह पर इस तरह शराब बांटने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए और नाराजगी जताई।
Ek liquor shop ne naye launched liquor brand ko promote karne ke liye “sharab ka baraf ka gola” aur “daaru ka langar” shuru kar diya. Thodi der baad Police ne aake FIR registered ki aur in logon ko arrest kr liya. pic.twitter.com/fCwJSpSFbz — Vikram Singh (@Vi_kram92) May 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रात के अंधेरे में चमकती दिखी भारत-पाक सीमा, IndiGo पायलट ने यात्रियों को दिखाया गजब का नजारा; वीडियो वायरल
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
खुले में शराब बांटने पर हुई पुलिस कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यह भी सवाल उठाए कि क्या इस तरह की गतिविधि आबकारी नियमों और सार्वजनिक आचरण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करती है। मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि इस प्रचार गतिविधि में फ्लेवर्ड वोडका का इस्तेमाल किया गया था। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब दुकान के मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़ें : रात के अंधेरे में चमकती दिखी भारत-पाक सीमा, IndiGo पायलट ने यात्रियों को दिखाया गजब का नजारा; वीडियो वायरल
लोगों ने वायरल वीडियो पर जताई आपत्ति
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Nishant Yadav ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आबकारी विभाग ने संबंधित लाइसेंस धारक को नोटिस भी जारी किया है। अधिकारियों ने साफ कहा कि भविष्य में यदि कोई भी लाइसेंसधारी दुकान के बाहर इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक और मीम्स के रूप में देख रहे हैं, जबकि कई लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के प्रचार तरीकों पर आपत्ति जताई है।
